फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   back to village

अधिकारियों की जगह जनसमस्याएं सुनने पहुंचे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

विज्ञापन
back to village
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल ब्लॉक की दओन पंचायत में बैक टू विलेज (बी2वी4) के चौथे चरण का वीरवार को ग्रामीणों की नाराजगी के साथ समापन हो गया। वहीं, प्रशासनिक जनसंपर्क कार्यक्रम में चतुर्थ श्रेणी और छोटे पदों पर तैनात कर्मचारियों को भेजने से अफसरशाही की कार्यक्रम के प्रति संजीदगी सामने आई है। इस पर पंचायत जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे न तो विकास होगा और न ही लोगों की समस्याएं हल हो पाएंगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों का हिस्सा लेना जरूरी था।
विज्ञापन

अंतिम दिन कार्यक्रम में विजिटिंग अधिकारी कोआपरेटिव सोसायटी की ज्वाइंट रजिस्ट्रार चंपा देवी मौजूद रहीं। इसके साथ ही करीब 13 विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्य अधिकारी कार्यक्रम नहीं आएंगे तो समस्याओं के निदान की क्या गारंटी है। उधर, आयोजित ग्रामसभा में गत तीन चरणों में उठाए गए मुद्दों पर कोई काम नहीं होने पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों ने विजिटिंग अफसर से कहा की जो अधिकारी, कर्मी आए हैं वह सिर्फ आप के ही कारण ही आए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि विभाग लोगों की समस्याओं के निदान के लिए कितना संजीदा हैं। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने मुद्दों को उजागर किया। पंचायत के निवासी सागर सिंह ने कहा कि बैक टू विलेज के तीनों चरणों में बिजली, पानी और सड़क के लिए से संबंधित तीन मुद्दे चिह्नित किए थे, लेकिन अभी तक एक पर भी अमल नहीं हुआ है। इस कारण चौथे चरण से क्या उम्मीद रख सकते हैं। मूलभूत सुविधाओं के लिए पंचायतवासी दरबदर हो रहे हैं। पीने के पानी की दिक्कत है। सड़क पर काम नहीं हो रहा है। बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है। ग्राम सभा के बाद बुजुर्गों को कैरम बोर्ड मुहैया करवाया गया और सीनियर सिटीजन क्लब बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में इन विभागों के अधिकारी और कर्मी हुए शामिल
हार्टिकल्चर के दर्जा चार, सीएपीडी के दर्जा चार, सोशल वेलफेयर विभाग के दर्जा चार, राजस्व विभाग के पटवारी, वन और मत्स्य विभाग के गार्ड, बिजली विभाग के लाइनमैन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई, ग्रामीण विकास विभाग के बीडीओ, स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट, जलशक्ति विभाग के जेई, पीडब्ल्यूडी के जेई और शिक्षा विभाग से जेडईओ शामिल हुए।

यह बोल जनप्रतिनिधि
सरपंच रशीद मोहम्मद ने विजिटिंग अधिकारी से कहा कि लाइनमैन, पटवारी और गार्ड लोगों की समस्या नहीं समझ सकते हैं। इन कर्मचारियों का ग्राम सभा में भाग लेना दर्शाता है कि प्रशासन बैक टू विलेज 4 को लेकर कितना गंभीर है। पंच अवतार सिंह ने कहा कि आज भी राशन लेने के लिए 5 किलोमीटर दूर पुरमंडल जाना पड़ता है। अभी तक राशन की समस्या हल नहीं हो पाई है। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों में खानापूर्ति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed