{"_id":"5f80c20f8ebc3e9b9241ff39","slug":"back-to-village-jammu-news-jmu22043963","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलांवाला से ज्यौड़ियां तक सड़क की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलांवाला से ज्यौड़ियां तक सड़क की मिलेगी सौगात
विज्ञापन
पलांवाला में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिव्यांग को व्हीलचेयर देते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में 25 हजार नौकरियां तत्काल देने की योजना पर सरकार काम कर रही है। इसमें जम्मू कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और अर्ध सैनिक बलों की भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। इसके जरिये बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार काम कर रही है। इसमें कृषि, बागवानी से जुडे़ क्षेत्र के तहत योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने पलांवाला से ज्यौड़ियां तक की सड़क पर 7 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर 14 किलोमीटर लंबी सड़क की जल्द मरम्मत करने की घोषणा की।
एलजी शुक्रवार को छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती पलांवाला हायर सेकेंडरी स्कूल में बैक टू विलेज-3 के संबंध में आयोजित एक सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में खेल को बढ़ावा देने के लिए और क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विकास पैकेज के तहत 200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। सरकार कुछ वर्षों से सीमावर्ती 136 गांवों को विकसित करने के लिए काम कर रही है। सीमावर्ती गांवों में बंकरों की संख्या बढ़ाने के लिए भी एलजी ने घोषणा की।
छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती पलांवला क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरकारी विभागों की तरफ से अपने-अपने स्टाल लगाकर क्षेत्र के किसानों को जागरूक करने की कोशिश भी की गई। इसमें क्षेत्र के किसानों को अधिकारियों व कर्मचारियों की तरफ से खेतीबाड़ी में बढ़ावा देने के लिए और कम मेहनत में अधिक लाभ कमाने के नए-नए तरीके सिखाएंगे। वहीं सरकारी विभागों की तरफ से लोगों की समस्याओं को भी सुना गया और कई समस्याएं मौके पर ही निपटाई गई।