फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   back to village

शिकवे-शिकायत, खेलकूद के बीच बी2वी3 कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
back to village
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल की छह पंचायतों में बैक टू विलेज-3 (बी2वी3) कार्यक्रम खेलकूद शिकवे-शिकायतों और धरना-प्रदर्शनों के बीच संपन्न हो गया। इससे पहले क्षेत्र की पांच पंचायतों के सरपंचों ने कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा की थी। वहीं वीरवार को कार्यक्रम के तीसरे दिन भी पंचों-सरपंचों ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया और बहिष्कार जारी रखा।
विज्ञापन

इसी बीच कार्यक्रम के तीसरे दिन पंचायत परगवाल में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें तहसीलदार इम्तियाज बीडीओ अंशु मली प्रिंसिपल नीतू गंडोत्रा, एसआई मदल लाल शर्मा तथा सरकार की तरफ से नियुक्त अधिकारी करुणा समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वॉलीबाल मैच के साथ हुई। इसमें परगवाल की ए टीम ने परगवाल की ही बी टीम को दो-एक के अंतर से हराया। उसके बाद विभिन्न विभागों ने लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, लाडली बेटी पासबुक, डोमिसाइल प्रमाणपत्र इत्यादि बाटें। तहसीलदार और बीडीओ ने लोगों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed