फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   back to village

बिजली सब स्टेशन, सड़क और खेल मैदान जनता को समर्पित

विज्ञापन
back to village
जम्मू। जम्मू जिले के सभी ब्लाकों में वीरवार को बैक टू विलेज अभियान संपन्न हो गया। आखिरी दिन पंचायतों का दौरा करने वाले अधिकारियों ने सड़क , बिजली सब स्टेशन, तालाब और खेल मैदान जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव तलत परवेज ने नगरोटा ब्लाक की पंचायत पंजग्रां में किसानों को फलदार पौधे वितरित किए। जनजातीय मामलों के विभाग की सचिव रेहाना बेतुल ने पंचायत ढोक वजीरियां में डोमिसाइल सर्टिफिकेट लोगों में बांटे। पंचायत सागून में बैक टू विलेज चरण एक के तहत निर्मित किए गए तालाब को जनता को समर्पित किया गया।
विज्ञापन

नगरोटा की पंचायत खानपुर में हाइवे से मोहल्ला ब्राहम्णा तक ट्रैक्टर रोड का उदघाटन भी हुआ। पंचायत चिल्ला में 14वें वित्त आयोग के तहत राशि से 63केवी सब स्टेशन का उदघाटन भी अधिकारियों ने किया। पंचायत कना चरगाल में खेल मैदान युवाओं को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और बाल सभाओं का आयोजन
महिला और बाल सभाओं का आयोजन भी आखिरी दिन हुआ जिसमें अधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं।
बी2वी3 : गांवों में बांटी जा रही खेल सामग्री पर उठ रहे सवाल
युवाओं ने कहा, खेल सामग्री की गुणवत्ता ठीक नहीं, मैदान भी खेलने लायक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बैक टू विलेज-तीन (बी2वी3) के तहत पंचायतों में वितरित की जा रही खेल सामग्री पर सवाल उठने लगे हैं। गांवों में वॉलीबाल, बैट, गेंद, बैडमिंटन की किट बांटी जा रही है। युवाओं का कहना कि सामान की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। गांवों में खेलने लायक मैदान भी नहीं हैं।
सरकार ने इस बार बैक टू विलेज कार्यक्रम में खेल गतिविधियों को अहम हिस्सा बनाया है। गांवों में पहुंच रहे अधिकारी लोगों की समस्या सुनने के साथ खेल गतिविधियों का आयोजन भी करवा रहे हैं। सरकार ने इसके लिए हर पंचायत के लिए 20 हजार रुपये का बजट भी तय किया है।
वीरवार को डोडा जिले की सिंद्रा पंचायत में खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान बांटी गई खेल सामग्री को लेकर युवाओं ने रोष व्यक्त किया। युवा अंकित, पवन, सोनू, मनीष, अरुण ने कहा कि खेल सामग्री की गुणवत्ता ठीक नहीं है। सरकार को चाहिए था कि पहले खेल मैदानों को ठीक करवाती, बारिश में खेल मैदान में पानी जमा हो जाता है जो कई दिनों तक ठहरा रहता है।
नागबनी पंचायत में सलाहकार भटनागर ने सुनी समस्याएं
दोमाना। उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने बैक टू विलेज के तहत मढ़ की नागबनी पंचायत में दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान युवाओं में खेल का सामान भी बांटा गया। उन्होंने कहा कि गांवों में शहरों की तर्ज पर विकास कराया जाएगा।

मढ़ और मंडालफ्लां की कुछ पंचायतों में विकास परियोजनाओं के नींव पत्थर भी रखे गए। पंचायतों में पहुंचे अधिकारियों ने विकास कार्यों का जायजा लिया और समस्याएं सुनीं। मढ़ के बीडीसी चेयरमैन सुरिन्द्र कुमार ने बैक टू विलेज तीन को सही बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी बात उपराज्यपाल के समक्ष नहीं रख पा रहे थे, उनके लिए यह एक जरिया है। इस मौके पर एसडीएम मढ़ नजीर अली और तहसीलदार रामपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं भलवाल ब्लॉक के सरपंचों ने बैक टू विलेज तीन की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed