फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   back to village, dc

Jammu News: डीसी के सामने उठा बंदरों के आतंक का मुद्दा, सुरईंसर में बैक टू विलेज में बिजली कटौती पर भी जताया रोष

विज्ञापन
back to village, dc
बैक टू विलेज में मौजूद डीसी सचिन कुमार एवं अन्य: स्रोत सूचना विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बैक टू विलेज के तहत वीरवार को नगरोटा के सुरईंसर में विशेष सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर जिला उपायुक्त सचिन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। डीडीसी राहत अली और सरपंच बोध राज मौजूद रहे। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थान के प्रतिनिधियों और कई अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। पंचायत सदस्यों ने बंदरों के आतंक और बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याएं उठाईं। प्रशासन से कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम करने का आग्रह किया। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन सभी सार्वजनिक मुद्दों को हल करने के लिए टीम की तरह काम कर रहा है। एसएसपी विनोद कुमार ने कहा कि जन सहयोग के माध्यम से नशीली दवाओं के खतरे से निपटा जाएगा। नशीली दवाओं से संबंधित मुद्दों पर पुलिस के साथ जानकारी साझा करने का आग्रह किया गया। एसएसपी ने नशामुक्ति एवं परामर्श सुविधाओं तथा नशे से संबंधित अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई करने पर जोर दिया।

सार्वजनिक पहुंच और समय पर सेवा वितरण पर जोर

दोमाना। बैक टू विलेज कार्यक्रम के पांचवें चरण के लिए सचिव राजस्व डॉ. पीयूष सिंगला ने प्रभारी अधिकारी के रूप में वीरवार को मथवार पंचायत का दौरा किया। डॉ. सिंगला ने बैक टू विलेज पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जनता तक पहुंचने और उन्हें समयबद्ध व परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग का उल्लेख किया जिसने राजस्व विभाग की लगभग 30 सेवाओं को डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से जनता के लिए सुलभ बना दिया है।
विज्ञापन

डॉ. सिंगला ने ग्राम सभा विकास योजनाओं के कार्यान्वयन में समर्पित सरपंच और अन्य पंचायती प्रतिनिधियों की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने सरकारी विद्यालय मावा में छात्रों के साथ बातचीत की और आंगनबाड़ी केंद्र के कामकाज के साथ-साथ पोषण वाटिका का निरीक्षण किया। यहां संयुक्त निदेशक योजना विकास और निगरानी विभाग, अतिरिक्त उपायुक्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस, उप मंडल मजिस्ट्रेट जम्मू उत्तर, मुख्य शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed