{"_id":"63ce91b61ced9776a573d5c0","slug":"baba-lal-dayal-birth-day-rspura-news-c-10-1-30795-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भक्तजनों को समय निकाल कर धर्म ध्यान में मन लगाना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भक्तजनों को समय निकाल कर धर्म ध्यान में मन लगाना चाहिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उपजिले के कई स्थानों पर सोमवार को बाबा लाल दयाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कस्बे में भक्तजनों ने सुबह मंदिर में हवन करने के साथ पूजा की। बाबा के शिष्यों प्रवीण कुमार, दलीप गांधी, राकेश रामपाल ने बताया कि बाबा लाल दयाल का जन्म पाकिस्तान में हुआ। वह महान तपस्वी और तेज सवाई व्यक्तित्व के धनी थे।
बाबा जी ने अपनी तपस्या के बल पर विश्व में ख्याति प्राप्त की। उन्होंने कहा है कि भक्तजनों को समय निकाल कर धर्म ध्यान में मन लगाना चाहिए और गुरुओं की शरण में रहने से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। बाबा जी के स्थान ध्यानपुर में सच्चे मन से मन्नत मांगने पर बाबा भक्तजनों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। वहीं गांव चक अस्लाम में बाबा के मंदिर पहुंचे भक्तजनों ने आरती करने के साथ बाबा लाल दयाल जी की महिमा का गुणगान किया। बाद दोपहर भंडारा लगाया गया। यहां पहुंचे भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे के बाजार में बाबा लाल दयाल जन्मोत्सव पर कई सामाजिक संगठनों व दुकानदारों ने कई स्टाल लगा राहगीरों को जलपान कराया।