फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

जगमग होती लड़ियाें ने लोगों का मनमोहा

विज्ञापन
awearness
बाड़ी ब्राह्मणा के बाजार में सजी लाइट अैर झालर की दुकानें।
बाड़ी ब्राह्मणा। दिवाली को लेकर बाड़ी ब्राह्मणा के बाजार में हर तरफ रौनक रही है। हर तरफ दुकानें सजीं। दुकान पर रंग बिरंगी वस्तुओं और लड़ियों ने लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने भी बड़े पैमाने पर उनकी खरीदारी की।
विज्ञापन

दिवाली से पहले घरों की सजावट के लिए लोग रंगबिरंगी झालर झूमर कांच का सामान वॉल पेंटिंग देवी देवताओं की पेंटिंग पटाखे और मिठाई इत्यादि खरीदते नजर आए। लोग दिवाली से एक दिन पहले ही उनकी खरीदारी कर रहे हैं। ताकि दिवाली के दिन उनको घर में ही पूरी तरह से रह सके बच्चों में इस दिवाली पर काफी उत्साह देखा जा रहा है। खिलौने बेचने वाले भी इस दिवाली पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। बाजारों में रंग-बिरंगे खिलौनों के साथ चौक चौराहे पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं और लोग भी बच्चों के लिए बड़ी मात्रा में खिलौने खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर जगमगाती लड़ियां खरीदने के लिए लोगों की लंबी भीड़ लगी हुई है। मिट्टी के दीपक बड़े पैमाने पर खरीदे जा रहे हैं। पटाखे की दुकान पर आतिशबाजी बम 12 स्टार फुलझड़ी चक्की और अन्य किस्म के पटाखे स्टाल पर उपलब्ध हैं और लोग बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं धमाकेदार बम की बजाय लोग आतिशबाजी फुलझड़ी और चक्की को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़
बाड़ी ब्राह्मणा। दिवाली को लेकर मिठाई के दुकानदार काफी उत्सुक दिखे। क्योंकि एक दिन पहले ही उनकी दुकानों पर भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोग मिठाई की दुकानों पर जा रहे हैं। अपनी मनपसंद मिठाई खरीद रहे हैं। लड्डू बर्फी कलाकंद और अन्य प्रकार की मिठाइयां लोगों को पसंद आ रही हैं। मिठाई की मांग इतनी बढ़ रही है कि मिठाई के दुकानदारों से मिठाई पूरी नहीं पड़ रही है, जिसके चलते उनका कहना है कि दिन और रात मिठाई तैयार की जा रही है। पूरी रात मिठाई तैयार करने के बाद दुकान पर लाई जाती है और दोपहर तक खत्म हो जाती है इस दिवाली पर लोग बड़े पैमाने पर मिठाई खरीद रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। दिवाली के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दी। 24 घंटे पुलिस की पेट्रोलिंग बाजारों में निरंतर चल रही। उसके अलावा रात के समय पेट्रोलिंग डबल शिफ्ट में कर दी गई है। अस्थायी तौर पर नाके बढ़ा दिए गए हैं।
संदिग्ध लोगों से इलाके में देखे जाने पर पूछताछ की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा बाहरी गाड़ियों की पूरी तरह तलाशी ली जा रही है। लोगों से पूछताछ की जा रही है, कहां से आ रहे हैं और किस ओर जा रहे हैं। गाड़ियों के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। पुलिस के अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। उसके अलावा बाड़ी ब्राह्मणा कस्बे में पटाखे की दुकानों पर निरंतर छापा मार कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों के पास अनुमति नहीं है उनको पटाखे बंद करने के लिए कहा जा रहा है। पटाखे लगाए स्टाल का निरीक्षण पुलिस द्वारा खुद किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए बाजार हर चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात किए हुए हैं।
दिवाली पर जरूरतमंदों में राशन वितरित किया
मीरां साहिब। पीस फाउंडेशन के महासचिव राजा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निहालपुर सिंबल में दिवाली पर जरूरतमंदों में राशन वितरित किया। राजा सिंह ने कहा कि समय-समय पर फाउंडेशन की ओर से समाज के उत्थान के लिए इस तरह के शिविर लगा राशन व अन्य सामग्री वितरित की जाती। उन्होंने जाट बासनी समुदाय के लोगों को ओबीसी का दर्जा मिलने पर सरकार द्वारा किए गए फैसले को सराहा। इस दौरान जिला प्रधान सतवंत कौर, मीता सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। संवाद
लोगों ने परिवार के सदस्यों की सुख शांति के लिए प्रार्थना की
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में धनतेरस धूमधाम और आस्था के बीच मनाया गया। लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की और परिवार के सदस्यों के सुख शांति के लिए प्रार्थना की। अखनूर बाजारों में सुबह से ही खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ रही, जिसमें राजा बाजार, मेन चौक सहित अन्य बाजारों में सबसे अधिक भीड़ रही। बर्तनों, गिफ्ट हाउस सहित हलवाई की दुकानों में लोगों ने खरीदारी की। बाजारों में अधिक लोगों की आवाजाही पर मेन बाजार सहित फव्वारा चौक में जाम की स्थिति रही। संवाद
श्रमिक संगठन के नेता ने श्रमिकों को बांटे कंबल
सांबा। दिवाली पर श्रमिक संगठन नेता गंभीर सिंह संब्याल ने रविवार को श्रमिकों को कंबल बांट कर उन्हें दिवाली की मुबारक बाद दी। गंभीर सिंह ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की दिहाड़ी बढ़ाए जाने का भी वह स्वागत करते हैं, जिससे श्रमिकों की दिवाली भी अच्छी होगी। संवाद
धनतेरस पर बाजार रहे गुलजार, कई प्रकार के खरीदे गए गिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। दिवाली के चलते बाजार गुलजार रहे। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोने के गहने व बर्तन खरीदने वालों की काफी भीड़ बनी रही। कस्बे के बाजारों में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी कडे़ प्रबंध किए गए।
एसीआर मनु हंस व तहसीलदार रामपाल शर्मा ने बाजारों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कैली मंडी मैदान पर पहुंच कर पटाखा बेचने वालों के स्टालों का भी निरीक्षण किया। वहीं फायर टेंडर व एंबुलेंस को भी तैनात किया गया। पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल के जवानों को बाजारों में तैनात किया गया। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस जवानों को भी सतर्क रखा गया। कुल मिला कर दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी गई थी।
बीएसएफ जवानों ने सीमा पर मनाई दिवाली
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा जनकल्याण समिति ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों संग दिवाली मनाने के साथ उनका मुंह मीठा कराया। जवानों के साथ समिति के सदस्य इस बार भी पोस्टों पर पहुंचे और जवानों संग दीप जलाकर दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया।

समिति सदस्य डॉ. रघुवीर सिंह ने कहा कि जवान त्योहार अपने परिवार के साथ नहीं मना सकते। क्योंकि वो हमारी रक्षा के लिए सीमा पर तैनात हैं। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम उन्हें इस अवसर पर अकेला महसूस न होने दें। उन्हें यह अहसास कराएं कि हम सब उनके ही परिवार का हिस्सा हैं। सीमा पर शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। जवानों का कहना था कि सीमा जनकल्याण समिति वर्षों से हर त्योहार हमारे साथ मना रही है। हमें कभी भी ऐसा नहीं लगा कि हम अपने परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाए। क्योंकि समिति परिवार की कमी पूरी कर देती है। इस मौके पर पूर्व सरपंच डॉ. रगुवीर सिंह, भारत भूषण, सुनील सस्तरी, रोमेश पेला, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed