फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

एनसीसी गर्ल्स कैडेट ने वीडियो से दिया संदेश

विज्ञापन
awearness
एनसीसी कैडेट गांधीनगर कॉलेज की ओर से जारी किया गया जागरूकता पोस्टर।
जम्मू। कोरोना से जंग लड़ने के लिए एनसीसी कैडेट छात्राओं ने अनोखे अंदाज में संदेश दिया है। सेकेंड जेएंडके गर्ल्स बटालियन के वुमन कॉलेज गांधीनगर विंग की 37 कैडेटों ने एक खास वीडियो तैयार किया है। इसमें कैडेटों ने अपनी प्रभारी एएनओ की कविता पर अपने-अपने घरों से अभिनय, पोस्टर और मौखिक संदेश देकर लोगाें से लॉकडाउन के पालन पर जोर दिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक कविता पढ़ी जा रही है जिस पर कुल 37 छात्राएं अपने घर से अलग-अलग अंदाज में लॉकडाउन पर सहयोग मांग रही हैं। किसी ने यूनिफार्म पहनी है तो कोई मुंह पर मास्क पहनकर कविता के साथ साथ अभिनय करती नजर आ रही हैं। वीडियो में संदेश की शुरुआत करने वाली जूनियर अंडर आफिसर प्रिया कहती हैं कि एनसीसी कैडेट कोरोना के खिलाफ जंग में मजबूती से खड़ी हैं। लोगों को भी सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। एनसीसी कैडेट प्रिया हाल ही में डिफेंस सेक्रेटरी कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। वहीं एनसीसी कैडेट श्वेतिमा संबयाल, हर्षिता और इत्तल समेत अन्य कैडेटों की टीम ने मिलकर इस वीडियो को तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed