फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness in dairy product

Jammu News: डेयरी को दिया जाए उद्योग का रूप

विज्ञापन
awearness in dairy product
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कृषि विज्ञान केंद्र में डेयरी विकास पर बुधवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्काॅस्ट के निर्देश पर पशुपालन विभाग के सहयोग से प्रदेश में डेयरी के बारे में जागरूक किया गया।
शिविर का उद्घाटन डॉ. संजय खजूरिया मुख्य वैज्ञानिक और प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र ने किया, जबकि संजय वर्मा मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. राहुल प्रतिभागियों को समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत प्रदेश में डेयरी विकास परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए तैयार करना है। उन्होंने अधिकारियों के बीच क्षमता निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से समन्वय से कार्य करने को कहा ताकि वांछित परिणाम प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राहुल देव ने विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को परियोजना निर्माण, निष्पादन के साथ-साथ अंतिम परिणाम के बारे में जानकारी दी। डॉ. नीना पाठक, डॉ. ममता रानी के अतिरिक्त विशेषज्ञों की एक टीम ने विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किए। संजय वर्मा ने प्रतिभागियों से परियोजना के प्रत्येक पहलू को समझने का आग्रह किया, ताकि इसे जिले में प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. नीरजा शर्मा, डॉ. अभय कुमार सिन्हा, डॉ. अमित महाजन, डॉ. शालिनी खजूरिया, भारत भूषण, डॉ. सौरभ गुप्ता डॉ. विजय कुमार शर्मा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed