{"_id":"683e093e0e90e166a7076017","slug":"awareness-programme-in-school-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123814-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशे के खिलाफ लड़ने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशे के खिलाफ लड़ने की ली शपथ
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत अभियान में शपथ लेते डीसी व अन्य अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को एक विशेष मुहिम का समाज कल्याण विभाग ने आगाज किया। लगातार 26 दिन तक यह मुहिम जारी रहेगी। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने दीप प्रज्वलित कर मुहिम की शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ लड़ने की शपथ ली। डीसी ने कहा कि नशा जीवन को तबाह व बर्बाद कर देता है। सिर्फ नशा करने वाला शख्स ही नहीं बल्कि उसके परिजन भी बुरे दौर से गुजरते हैं। नशा जिंदगी के साथ ही भविष्य को भी समाप्त कर देता है। नशे की रोकथाम व इससे बचाव के लिए खेलकूद की गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत व भाषण के जरिए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस इफ्तिखार अहमद, जिला समाज कल्याण अधिकारी सचिन शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी दीपक गुप्ता अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।