फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awareness News

सुरक्षा पहले : हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं

विज्ञापन
Awareness News
नाैशेरा डिग्री काॅलेज के छात्रों ने रैली निकालकर वाहन चालकों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को सरकारी डिग्री कॉलेज नौशेरा में रोड सेफ्टी क्लब ने पुलिस के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली। इसका उद्देश्य आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों से जागरूक करना था। रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि सुरक्षा पहले, हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं और शाराब पीकर गाड़ी न चलाएं।

काॅलेज कैंपस से शुरू हुई रैली मुख्य बाजार से गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। छात्रों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, तेज गति से वाहन चलाने से बचने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के नारे लगाए। पुलिस अधिकारियों ने रैली में सक्रिय रूप से सहयोग किया। छात्रों को सुरक्षित सड़क अभ्यासों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने जनता से भी बातचीत की और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व सड़कों को सुरक्षित बनाने में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया। रैली मुख्य बाजार में समाप्त हुई जहां एक जागरूकता भाषण दिया गया। इसमें सड़क सुरक्षा और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व को दोहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed