फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awareness news

Jammu News: नशे के खिलाफ पुलिस ने गांधीनगर में निकाला जागरूकता मार्च

विज्ञापन
awareness news
जम्मू। पुलिस ने शुक्रवार को जम्मू के व्यापारिक समुदाय और आम लोगों के साथ मिलकर गांधी नगर में जागरूकता मार्च निकाला। यह मार्च अप्सरा रोड से पुलिस अधीक्षक दक्षिण शाहीन वाहिद के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें प्रमुख नागरिकों के साथ हितधारकों ने भाग लिया और नशीले पदार्थों के खिलाफ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी शाहीन वाहिद ने समाज में नशीली दवाओं के प्रभावों पर प्रकाश डाला। व्यापारमंडल समुदाय के नेताओं ने नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ लड़ाई में समर्थन देने का वादा किया। कार्यक्रम में प्रमुख नागरिकों में अनिल कोहली, राजन गुप्ता, अश्वनी खुल्लर, अवतार सिंह खालसा, संजय गुप्ता, नवीन गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन

330 ग्राम गांजे के साथ तीन पकड़े
जम्मू। पुलिस स्टेशन अखनूर के अधिकार क्षेत्र में तीन आरोपियों को 330 ग्राम गांजा और 43000 रुपये नकदी के साथ पकड़ा है। इस मामले में एडीपीए के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों की पहचान बिश्राम दास पुत्र लक्ष्मण दास निवासी जियो पोटा गट्ट अखनूर, बसंत कुमार पटेल उर्फ अप्पू पुत्र वेद राम निवासी छत्तीसगढ़ वर्तमान में सपरी पन्नू चौक अखनूर और संजीत साहू पुत्र गंगा साहू निवासी बिहार वर्तमान में डस्कल अखनूर को रूप में हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed