{"_id":"66a59310745445ff610f1ed9","slug":"awareness-news-jammu-news-c-10-jam1005-408528-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पर्यावरण प्रहरी बने शोपियां के नौजवान, जम्मू-कश्मीर को स्वच्छ बनाना जिंदगी का मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पर्यावरण प्रहरी बने शोपियां के नौजवान, जम्मू-कश्मीर को स्वच्छ बनाना जिंदगी का मुकाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिले को पॉलिथीन मुक्त बनाने का उठाया बीड़ा, कीगाम से शुरू किया सफाई अभियान
अमृतपाल सिंह बाली/मुजम्मिल याकूब
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के नौजवानों ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और आवाम को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। ''''कीगाम यूथ ट्रस्ट'''' नाम के इस समूह में करीब 180 युवा शामिल हैं, जो जिले के जलस्रोतों की सफाई करने के साथ-साथ पर्यावरण को पॉलिथीन मुक्त बनाने में जुटे हैं। कीगाम से अभियान शुरू किया गया है। इनका लक्ष्य जम्मू-कश्मीर को स्वच्छ बनाना है।
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी आवाम की आवाज कार्यक्रम में इस पहल की सराहना कर चुके हैं। युवाओं के अटूट समर्पण और दृढ़ संकल्प ने अभूतपूर्व सामुदायिक समर्थन जुटाया है, जिससे स्वच्छता अभियान पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। कीगाम यूथ ट्रस्ट इस पहल के माध्यम से स्थानीय आबादी को एकजुट करने, स्वच्छता बनाए रखने के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करने में कामयाब रहा है। स्वच्छता, जागरूकता अभियान और सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम आयोजित करने में उनके अथक प्रयास शोपियां में दृश्यमान परिणाम प्राप्त करने में सहायक रहे हैं।
-- -- -- --
जिले को साफ-सुथरा बनाने के लिए
घर और गांव से करनी होगी शुरुआत
ट्रस्ट के सदस्य डॉ. आफताब राथर ने कहा कि हम छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रह सकते। सरकार हर जगह तक नहीं पहुंच पाती, इसलिए हमारी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है। अगर हमें अच्छे नागरिक होने का सबूत देना है तो इसके लिए बुद्धि को इस्तेमाल करने की जरूरत है। इसी बदलाव को लाने के उद्देश्य से युवाओं ने यह पहल की है। अगर हमें जिले को साफ-सुथरा बनाना है तो इसके लिए अपने घर और गांव से शुरुआत करनी होगी। राथर ने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य एक प्लेटफार्म बनाना था। हम समाज को अपनी जिम्मेदारी बताना चाहते हैं। एलजी की ओर से इस मुहिम की सराहना करने के बाद लोग काफी प्रेरित हुए हैं। हम चाहते हैं कि लोगों के साथ-साथ मस्जिद कमेटियों और अन्य संगठनों का साथ मिले, ताकि समाज से बुराई और गंदगी को साफ किया जा सके।
विज्ञापन
-- -- --
एलजी की हौसला अफजाई
से मुहिम को मिला बल
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि जब इन नौजवानों की सोच अपने माहौल के प्रति ऐसी है, तो हमारी क्यों नहीं हो सकती। युवा ऐजाज डार ने कहा, मुझे अच्छा लगा कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने नौजवानों की हौसला अफजाई की। इससे न केवल हमारे हौसले बुलंद होंगे, बल्कि अन्य युवा भी प्रेरित होंगे। हम सबको चाहिए कि एकजुट होकर अपनी मानसिकता को बदलते हुए अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ बनाएं। इसमें हमें और आने वाली पीढ़ियों को लाभ पहुंचेगा।
-- -- -
300 किलो पॉलिथीन को ठिकाने लगाया
युवाओं ने क्षेत्र के सात जल निकायों की सफाई कर लगभग 100 किलोग्राम पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट पदार्थ हटाए हैं। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि कीगाम तहसील की सड़कों की सफाई पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इन प्रयासों के माध्यम से 200 किलोग्राम पॉलिथीन और इससे जुड़ी सामग्री को इकट्ठा कर उचित निपटान किया है।