फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awareness for harvesting

Jammu News: मजबूती व बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है मोटा अनाज

विज्ञापन
Awareness for harvesting
कृषि विभाग ने जागरूकता शिविर में बताए मोटे अनाज के लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कृषि विभाग ने मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को मोटे अनाज (मिलेट्स) के लाभ बताए। उपजिला कृषि अधिकारी आरएस पुरा अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी आरएस पुरा प्रो. गारू राम भगत मुख्यातिथि थे। वहीं, एसडीएम आरएस पुरा रामलाल शर्मा, बीडीसी चेयरमैन तरसेम कुमार शर्मा और सरपंच बलवीर कौर विशेष अतिथि थे। बताया गया कि मोटा अनाज शरीर को मजबूत बनाने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करता है।
इस दौरान जागरूक रैली भी निकाली गई, जिसे मुख्यातिथि ने झंडी दिखाई। यह रैली कृषि कार्यालय से शुरू हुई और कस्बे के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस वहीं संपन्न हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वर्ष 2023-24 को इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किया गया है। पहले समय में लोग मोटे अनाज जिसमें ज्वार, बाजरा, रागी, आदि उगाते थे तथा उसका सेवन करते थे। लेकिन, बदलते समय के साथ लोग इससे दूर होते रहे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से लोगों को मोटे अनाज उगाने और उसके सेवन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गेहूं, चावल के मुकाबले मोटा अनाज उगाना और खाना ज्यादा सुविधाजनक है। मोटे अनाज में पोषण भी अधिक होता है, जिससे शरीर मजबूत होता है और बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। किसानों से अपील है कि वे गेहूं, चावल के साथ मोटे अनाज की खेती भी शुरू करें। वहीं, उपजिला कृषि अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में पंचायत स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा पीढ़ी मोटे अनाज से दूर होती जा रही है और लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने जो मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ा है उसे कृषि विभाग द्वारा जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed