{"_id":"651b27fb0439decf34011fe7","slug":"aware-against-drug-jammu-news-c-10-jam1008-214447-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अपराधों के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अपराधों के खिलाफ किया जागरूक
Tue, 03 Oct 2023 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसके हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ में जागरूकता शिविर लगाया
दोमाना। गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर एसएसके हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अपराधों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर मुख्य अतिथि और एसएचओ दोमाना कुणाल सिंह जमवाल विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक लाल चंद गंडोत्रा, प्रिंसिपल करुणेश्वर गंडोत्रा सहित स्टाफ सदस्यों ने गणमान्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर ने गांधीजी की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। एसएचओ कुणाल सिंह ने लोगों से किसी भी तरह के अपराध देखने पर रिपोर्ट करने को कहा। एमडी लाल चंद गंडोत्रा ने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को इस तरह प्रेरित करें कि वे कभी भी अपराध का रास्ता न चुनें। उन्होंने कहा कि बच्चों को पोषण देने में माता-पिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य करुणेश्वर गंडोत्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।