फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awam ki awaz, LG jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर को पीछे ले जाने वालों को अलग-थलग करने की जरूरत : एलजी

विज्ञापन
awam ki awaz, LG jammu kashmir
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। यह जम्मू-कश्मीर के लिए स्वर्णिम काल है। पूरे समाज को एक मन, एक आत्मा बनना चाहिए और अमृत काल में अपने सपनों को साकार करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। प्रदेश के समग्र विकास के मार्ग की हर बाधा को दूर करना होगा। जम्मू-कश्मीर को पीछे ले जाने वाले तत्वों को अलग-थलग करने की जरूरत है। यह बातें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रेडियो कार्यक्रम आवाम की आवाज में कहीं। इस दौरान उन्होंने एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील की है।
एलजी ने कहा कि यह तीर्थयात्रा मानवता के कल्याण, समाज के सभी वर्गों के उत्थान और नए विचारों के आदान-प्रदान का भी प्रतीक है। स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसर भी इस यात्रा से जुड़े हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आए भक्तों का स्वागत करने के लिए पूरा समाज, सभी संप्रदाय साथ आएं। सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी निश्चित रूप से इस वार्षिक यात्रा, संस्कृति और आध्यात्मिकता के उत्सव को सफल बनाएगी।
विज्ञापन

उप राज्यपाल शासन में नागरिकों की भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम करने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला नायकों, हरित योद्धाओं की प्रेरणादायक सफलता की कहानियां साझा कीं। साथ ही उन्होंने जी20 के सफल आयोजन के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई दी। मिशन अमृत सरोवर में जम्मू-कश्मीर की पंचायतों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना भी की। एलजी ने कहा कि आवाम की आवाज कार्यक्रम लोगों के रचनात्मक विचारों को वास्तविकता में बदल रहा है। यदि हमारी सोच, सभी की समृद्धि और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य की गहरी भावना में बदलाव है, तो आधुनिक समाज की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोपोर की बेटी मुफराह मजीद का किया जिक्र

प्रेरणादायक सफलता की कहानियों को साझा करते हुए उप राज्यपाल ने सौर ऊर्जा से चलने वाली नाव बनाने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए सोपोर की बेटी मुफराह मजीद के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये व्यक्तिगत छोटे कदम सतत विकास की यात्रा में बड़े बदलाव लाएंगे। महिलाएं समाज की सबसे आदर्श शिल्पकार हैं। उनका दृढ़ संकल्प, धैर्य और क्षमताएं राष्ट्र और समाज की प्रगति के लिए एक मजबूत नींव हैं। रियासी के खेराल गांव की महिलाओं ने जिला प्रशासन, जेकेआरएलएम और जम्मू-कश्मीर पर्यटन के सहयोग से डुग्गर धानी स्वयं सहायता समूह का गठन किया है और उनकी सफलता प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास व महिला सशक्तीकरण का एक अच्छा संकेतक है। बडगाम के सैयद दरख्शां शक्ति और साहस के प्रतिमान हैं। उप राज्यपाल ने कहा कि 10 सदस्यीय महिला स्वयं सहायता कारीगर समूह की प्रमुख के रूप में, वह अभिनव डिजाइन, पैकेजिंग और विपणन द्वारा सफलता की कहानी लिख रही हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला प्रशासन, जम्मू-कश्मीर व्यापार संवर्धन संगठन, उद्योग और वाणिज्य विभाग और सभी हितधारकों को एक एकीकृत तरीके से प्रयास करने का निर्देश दिया।



पैरा तीरंदाज शीतल देवी हैं असली विजेता

उप राज्यपाल ने पैरा तीरंदाज शीतल देवी का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वह एक असली विजेता और दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। पैरा तीरंदाजी विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में उनकी उपलब्धि ने युवाओं को प्रोत्साहित किया है। केंद्रशासित प्रदेश में जल निकायों के संरक्षण, कायाकल्प और संरक्षण में जम्मू-कश्मीर की पंचायतों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। मिशन अमृत सरोवर को जम्मू-कश्मीर की सभी पंचायतों में उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है और यह जल निकायों को पुनर्जीवित करने की हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। यह प्रगतिशील जम्मू-कश्मीर और जन-भागीदारी की ताकत का प्रतीक है। उन्होंने सभी पंचायतों को सबसे सुंदर अमृत सरोवर बनाने के लिए एक स्वस्थ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बडगाम की आरिफा आरा, अनंतनाग के जावेद अहमद और किश्तवाड़ के अभिषेक शर्मा का विशेष रूप से उल्लेख किया, जिन्होंने जन जागरूकता बढ़ाने के बारे में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। अनंतनाग के शाहिद हुसैन राठेर, बडगाम के मुश्ताक अहमद वानी और डोडा के अबरार मीर से मत्स्य क्षेत्र में सुधार और पर्यटन पर इसके प्रभाव, इको-टूरिज्म और जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने से संबंधित जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed