{"_id":"5ddf5df48ebc3e54936d4d81","slug":"avinash-rai-khanna-visits-kashmir-reviews-situation-of-valley-submit-report-to-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना का कश्मीर दौराः घाटी के हालात का लिया जायजा, अमित शाह को सौंपेंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना का कश्मीर दौराः घाटी के हालात का लिया जायजा, अमित शाह को सौंपेंगे रिपोर्ट
Thu, 28 Nov 2019 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
अविनाश राय खन्ना, अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार खन्ना ने कश्मीर में अपने दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा के नेताओं से हालात की जानकारी ली है।
खन्ना ने मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान की मौजूदगी में शेर ए कश्मीर इंडोर स्टेडियम में खेलो कश्मीर प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से 750 के करीब युवाओं के हिस्सा लेना हालात में हो रहे बदलाव का सूचक है।
विज्ञापन
खन्ना ने युवाओं से कहा कि वह स्वस्थ रहने के लिए खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। इस अवसर पर जिला उपायुक्त के अलावा पूर्व मंत्री सुनील शर्मा और राजीव जसरोटिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कश्मीर के दौरे से पूर्व खन्ना ने जम्मू में भी भाजपा नेताओं से बैठक कर यहां पर हालात के अलावा संगठनात्मक चुनाव की प्रगति की भी समीक्षा की थी।