{"_id":"63f380bd2f200b7ce0027385","slug":"avalanche-warning-ladakh-ban-on-movement-on-khardungla-changla-passes-after-4-pm-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh News: लद्दाख में हिमस्खलन की चेतावनी, खरदुंगला- चांगला दर्रों पर शाम चार बजे के बाद आवाजाही पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh News: लद्दाख में हिमस्खलन की चेतावनी, खरदुंगला- चांगला दर्रों पर शाम चार बजे के बाद आवाजाही पर पाबंदी
Mon, 20 Feb 2023 07:48 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 20 Feb 2023 07:48 PM IST
सार
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि खुरदुंगला और चांगला दर्रों पर बर्फबारी और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। यहां पहले ही हिमस्खलन हो चुका है।
विज्ञापन
लद्दाख
- फोटो : ANI
विस्तार
लद्दाख के खुरदुंगला और चांगला दर्रें से सटे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच लद्दाख प्रशासन ने दोनों दर्रों के रूट पर शाम चार बजे के बाद आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि खुरदुंगला और चांगला दर्रों पर बर्फबारी और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। यहां पहले ही हिमस्खलन हो चुका है।
विज्ञापन
मौसम की इन प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए शाम चार बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। सभी लोगों से अपील की गई है कि वह पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने के बाद ही इन इलाकों का रुख करें।
विज्ञापन