फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Avalanche In Bandipora No loss of life or property due to avalanche

Avalanche In Bandipora: हिमस्खलन से जान-माल का कोई नुकसान नहीं, मौके पर भेजी गईं कई टीमें

Sat, 14 Jan 2023 08:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 14 Jan 2023 08:04 PM IST
सार

हिमस्खलन के बाद कई टीमों को मौके पर भेजा गया है और इस संबंध में और जानकारी का इंतजार है। इस बीच, अधिकारी क्षेत्र की ताजा स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
Avalanche In Bandipora No loss of life or property due to avalanche
बांदीपोरा के गुरेज में हिमस्खलन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तरी बांदीपोरा जिले के तलिल गांव में शनिवार को हिमस्खलन हुआ, लेकिन किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरेज के तालिल इलाके में भारी हिमस्खलन हुआ। 

विज्ञापन


विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कई टीमों को मौके पर भेजा गया है और इस संबंध में और जानकारी का इंतजार है। इस बीच, अधिकारी क्षेत्र की ताजा स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों से अपने घरों से अनावश्यक बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया गया है। 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने लोगों की मदद के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। ज्ञात हो कि संभागीय प्रशासन ने शनिवार को भी ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed