{"_id":"694b914726bab6838c0df68e","slug":"avalanche-alert-issued-for-five-districts-of-jammu-and-kashmir-heavy-snowfall-expected-in-upper-regions-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Avalanche Alert: जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट, ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Avalanche Alert: जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट, ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी
Wed, 24 Dec 2025 12:38 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:38 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पूंछ और रामबन जिलों में भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
जोजिला दर्रे पर यातायात बाधित होने की आशंका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू और कश्मीर के उच्च इलाकों में भारी बर्फबारी को देखते हुए अधिकारियों ने बुधवार को पांच जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया।
विज्ञापन
लो डेंजर का यह अलर्ट डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पूंछ और रामबन जिलों के लिए जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार अगले 24 घंटों में ये हिमस्खलन इन जिलों में 2,800 मीटर की ऊंचाई पर हो सकता है।
विज्ञापन
लोगों से अपील की गई है कि वे हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।