फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Auto drivers protest, rally held against decision of Rs 10 per kilometer fare

जम्मू में किराए को लेकर बवाल: ऑटो चालकों का विरोध, दस रुपये प्रति किलोमीटर किराए के फैसले के खिलाफ निकली रैली

Sat, 25 Jan 2025 11:21 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 25 Jan 2025 11:21 AM IST
सार

श्रीमाता वैष्णो देवी ई-रिक्शा और ऑटो यूनियन ने 10 रुपये प्रति किलोमीटर किराए के आदेश के खिलाफ जम्मू में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Auto drivers protest, rally held against decision of Rs 10 per kilometer fare
जम्मू में किराए को लेकर विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात विभाग की ओर से कुछ दिन पहले एक किलोमीटर का किराया 10 रुपये निर्धारित करने पर शुक्रवार को ऑटो और ई-रिक्शॉ चालकों का गुस्सा फूट गया। श्रीमाता वैष्णो देवी ई-रिक्शा और ऑटो यूनियन के बैनर तले वेयरहाउस से बिक्रम चौक तक रैली निकाल व प्रदर्शन कर रोष जताया। उधर, पुलिस ने यूनियन के अध्यक्ष गौरव कपूर को हिरासत में लेकर जिला पुलिस लाइन पहुंचाया और आधे घंटे बाद छोड़ दिया।

विज्ञापन




सवा घंटे तक बिक्रम चौक पर नारेबाजी, प्रदर्शन और वाहनों के रोकने पर चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूनियन के सदस्यों की ओर से पहले नारेबाजी की गई और फिर बिक्रम चौक से राजभवन का घेराव करने के आगे बढ़े तो पुलिस ने रोक दिया।इसके बाद गुस्साए ई-रिक्शॉ और ऑटो चालकों ने बार-बार दोनों लेन की सड़क पर बैठक कर चक्का जाम करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। ऐसे में पठानकोट-बस स्टैंड और बस स्टैंड-पठानकोट हाईवे पर सवा घंटे तक बार-बार जाम की स्थिति बनती रही।

विज्ञापन

सवा 12 बजे तक प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद पुलिस के समझाने पर शांत हुए
प्रशासन आए दिन थोप रहा नए फरमानप्रदर्शन के दौरान यूनियन के अध्यक्ष गौरव कपूर ने कहा कि आए दिन प्रशासन नए-नए फरमान थोप रहा है। अब दस रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लेने का आदेश जारी हुआ है। अगर चार सवारियां बैठती है तो भी दस रुपये ही लेने होंगे। इससे ई-रिक्शॉ और ऑटो चालकों को घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो जाएगा।

इस फैसले को वापस लिया जाए। ऑटो चालक चरण दास ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान भी कम किराया वसूलने का आदेश जारी किया था। इस दौरान भी खर्चा निकालना मुश्किल हो गया था। अब फिर से तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। चालक राज कुमार और गौरव सिंह ने कहा कि किराया बढ़ाना चाहिए, लेकिन इसे कम किया जा रहा है। दस रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया सही नहीं है।

रोके ई-ऑटो वाले, सवारियां उतारीं, हुई कहासुनीप्रदर्शन के दौरान चालकों ने ई-ऑटो और ई-रिक्शा को रोककर कम किराया लेने के फैसले के विरोध में देने की अपील की। विरोध स्वरूप कुछ ऑटो से सवारियों को भी उतारा गया। ऐसे में सवारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी भी होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed