फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Atul Came from Spain to Perform in Ramleela

Jammu News: रामलीला में किरदार निभाने स्पेन से आएंगे अतुल

विज्ञापन
Atul Came from Spain to Perform in Ramleela
रियासी के अतुल केसर जोकि स्पेन से रामलीला में अभिनय करने पहुंचेंगे।फोटो स्तोत्र,स्वयं।
रियासी में जारी है रामलीला की रिहर्सल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। ओपन एयर थियेटर में पहले शारदीय नवरात्र से होने वाली रामलीला में अभिनय निभाने के लिए स्पेन के बार्सिलोना से अतुल केसर 20 सितंबर को यहां पहुंचेंगे। नगर के मोहल्ला मंडियां में रहने वाले अतुल लगभग छह वर्षों से स्पेन में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे हैं।
श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से करवाई जाने वाली रामलीला में हिस्सा लेने के लिए वह रियासी आ रहे हैं। फोन पर बात करते अतुल केसर ने बताया कि वह रामलीला की प्रथम रात्रि से अंतिम रात्रि तक प्रमुख किरदार निभाते हैं। कैलाश तलहटी के दृश्य में वह भगवान शिव का पात्र करते हैं जिसमें रावण के अहंकार को तोड़ उसे चंद्रहास तलवार देते हैं। वहीं श्रीराम-लक्ष्मण के गुरु विश्वामित्र के किरदार को भी कुछ दृश्यों जिसमें ताड़का वध व सीता स्वयंवर जैसे महत्वपूर्ण दृश्य शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा वह रावण दरबार में उसके भाई विभीषण की भूमिका भी निभाते हैं। वहीं अगर मंडली की तरफ से उन्हें अन्य कोई जिम्मेदारी दी जाती है। वह उसे भी निभाने से परहेज नहीं करते। अतुल केसर ने बताया कि वह सत्रह सितंबर को बार्सिलोना से भारत के लिए रवाना होंगे। वह रियासी में अपने पैतृक घर पहुंचेंगे। रामलीला में अपने प्रमुख किरदारों को निभाने के बाद वह परिजनों साथ दीपावली मना कर वापस स्पेन लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामभवन में जारी रही रिहर्सल
शारदीय नवरात्र में शुरू की जाने वाली रामलीला के लिए श्री दुर्गा नाटक मंडली के कलाकारों की रिहर्सल स्थानीय रामभवन में जारी रही। मंडली के पुराने नए व युवा कलाकारों ने एक साथ मिल कर अपने अपने अभिनय के पात्रों की रिहर्सल की। इस दौरान कलाकारों ने आपस में किए जाने वाले दृश्यों के संवाद को भी याद किया आपस में संवाद बोले भी गए। रोजाना रिहर्सल को मंडली के प्रधान संजीव खजुरिया की देखरेख में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed