फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attempt to break the lock of Punjab National Bank's Basohli branch

Jammu News: पीएनबी बसोहली शाखा में चोरी का प्रयास

Tue, 29 Apr 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 29 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Attempt to break the lock of Punjab National Bank's Basohli branch
कठुआ। पंजाब नेशनल बैंक की बसोहली शाखा में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि चोर बैंक का ताला तोड़ने में सफल नहीं हो पाए। इस कारण वहां कोई नुकसान नहीं हुआ है। मगर बैंक में हुई चोरी के इस प्रयास ने कस्बे के लोगों की सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा दी है। चोरी की घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला जब बैंक स्टाफ के सदस्य सुबह करीब 8.30 बजे के बाद कस्बे के बस अड्डे के पास स्थित शाखा में पहुंचे। यहां उन्होंने वहां लगे ताले को टूटा हुआ पाया। इसकी सूचना बैंक के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि चोरी की नीयत से आए आरोपियों ने बैंक के चैनल गेट पर लगे ताले को तोड़ दिया था, लेकिन वह उसके बाद लगे शटर के मजबूत ताले को नहीं तोड़ सके। इस कारण फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed