{"_id":"5bb7d70c867a5507af1cb065","slug":"attacks-on-houses-of-two-candidates-in-north-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: नेकां के 2 कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद उत्तरी कश्मीर में 2 प्रत्याशियों के घरों पर हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: नेकां के 2 कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद उत्तरी कश्मीर में 2 प्रत्याशियों के घरों पर हमले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां के दो कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद उत्तरी कश्मीर में दो अन्य प्रत्याशियों के घर पर हमला किया गया। हाजिन में कांग्रेस और बारामुला में भाजपा प्रत्याशी के घर पर हमले किए गए।
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन में एक कांग्रेस प्रत्याशी के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। बारामुला जिले के ओल्ड टाउन की भाजपा की महिला प्रत्याशी रूबीना के घर पर ग्रेनेड दागा गया। रूबीना ने फोन पर बताया कि उनके घर पर करीब साढ़े आठ बजे ग्रेनेड दागा गया लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि यह उन्हें डराने की कोशिश है, लेकिन वह डरने वाली नहीं। हालांकि, इस घटना को पुलिस द्वारा नकारा गया।
विज्ञापन
हमले के बाद तीन प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस
पहले चरण के निकाय चुनाव से पहले श्रीनगर में हुए आतंकी हमले के बाद घाटी में कई प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद डलगेट वार्ड नंबर 4 से मुजम्मिल जान, बारामुला जिले के पट्टन से शबनम रफीक और ताबिया रशीद ने नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन