{"_id":"6612fd92cecb1abf87084217","slug":"attack-on-terrorism-property-worth-crores-of-3-terrorists-who-fled-to-pakistan-seized-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक पर प्रहार : पाकिस्तान भाग गए 3 आतंकियों की करोड़ों की संपत्ति जब्त, सभी भगोड़े बारामुला के रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक पर प्रहार : पाकिस्तान भाग गए 3 आतंकियों की करोड़ों की संपत्ति जब्त, सभी भगोड़े बारामुला के रहने वाले
Mon, 08 Apr 2024 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:40 AM IST
सार
तीनों उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई उड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के आधार पर गई है।
विज्ञापन
जब्ती कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने आतंक पर करारा प्रहार करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में छिपे तीन आतंकियों की करोड़ों रुपये की कीमत वाली 30 कनाल 15 मरला जमीन कुर्क कर ली है। तीनों उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई उड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के आधार पर गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच में इन संपत्तियों को अपराधियों से जुड़ा पाया था। इसके बाद उड़ी सब जज ने संपत्ति की कुर्की करने के आदेश दिए थे। जिन आतंकियों की संपत्ति कुर्क की गई उनमें मोहम्मद लतीफ निवासी सुल्तानदाकी (18 कनाल और 6 मरला), सदर दीन निवासी मदियान (9 मरला) और अजीज दीन निवासी सिंगतुंग गौहालन (12 कनाल) शामिल हैं। तीनों को पूर्व में ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। ये काफी समय पहले कश्मीर से भाग कर पीओजेके में शरण लिए हुए हैं, और वहीं से बैठकर यहां आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
2023 में 170 करोड़ की संपित्तयां की गईं जब्त
जम्मू-कश्मीर में पुलिस आतंक पर लगातार प्रहार कर रही है। वर्ष 2023 के दौरान पुलिस और अन्य एजेंसियों ने इस दौरान आतंकियों और अलगाववादियों की 170 करोड़ रुपये की 99 संपत्तियां जब्त कीं थी। इसमें हुर्रियत का श्रीनगर कार्यालय और टीआरएफ के आतंकी बासित अहमद रेशी की 9.25 मरला कृषि भूमि भी शामिल है। रेशी के वैध तरीके से पाकिस्तान भाग जाने के बाद यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन