{"_id":"5eda98568ebc3e90ac7667a4","slug":"attack-on-police-three-injured-jammu-city-news-jmu21151787","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स तस्कर पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, 3 कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स तस्कर पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, 3 कर्मी घायल
विज्ञापन
ड्रग्स तस्कर और हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर वीरवार देर रात को आरोपी के परिवार और दोस्तों ने हमला कर दिया गया। अंधेरे में किए गए पथराव में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। बाग ए बाहु पुलिस की टीम रगूड़ा में दो तस्करों को पकड़ने गई थी। पथराव होने पर पुलिस टीम को लौटना पड़ा। कुछ आरोपियों की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब हमलावरों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बाग ए बाहु पुलिस स्टेशन के पांच पुलिस कर्मियों की एक टीम के पास सूचना पहुंची कि रगूड़ा क्षेत्र में दो नशा तस्कर मौजूद हैं। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस की टीम जैसे ही क्षेत्र में पहुंची तो हिस्ट्रीशीटर के परिवार और आरोपी के छह दोस्तों ने मिलकर पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना वीरवार रात की है। अंधेरा होने की वजह से आरोपी छुपकर पर पुलिस पर पथराव कर रहे थे। जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों को वहां से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। पुलिस ने आरोपी और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। रगूड़ा क्षेत्र नशे का गढ़ बन चुका है। यहां पर कई लोग इस गोरखधंधे में शामिल हैं। पहले भी कई बार इस इलाके में पुलिस की ओर से दबिश दी गई है। थाना प्रभारी सुनिल कुमार का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों की पहचान भी की गई है। आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।