फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attack on hawker in vijaypur

Jammu News: विजयपुर में अब अखबार बिक्रेता पर हमला<bha>;</bha> तेजधार हथियार से काटी उंगलियां, घुटनों पर दिए गहरे जख्म

विज्ञापन
Attack on hawker in vijaypur
17 माइल्स क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे हुई घटना, पांच दिनों में बदमाशों ने दूसरी वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विजयपुर। करीब पांच दिन पहले विजयपुर के गांव गढ़वाल में बदमाशों ने एक युवक की उसके घर में घुस गोली मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस सुलझा नहीं पाई है, और अब कुछ अन्य बदमाशों ने एक अखबार बांटने वाले व्यक्ति को 17 माइल्स में बीच रोड पर शिकार बनाया है। हालांकि, हॉकर की किस्मत अच्छी थी, जिससे उसके हाथ और पैरों पर ही तेजधार हथियार से हमले किए गए। फिर भी उसकी हालत गंभीर है, और पठानकोट के एक अस्पताल में उसका उपचार जारी है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी एक आरोपी को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार विजयपुर के पेखरी निवासी देविंदर सिंह (42) पुत्र सागर सिंह रोजाना की तरह शनिवार को भी अपने घर से सुबह सवा चार बजे अखबार लेने हाईवे के लिए निकले। वह अखबार उठाने 17 माइल्स के मुख्य चौक पहुंचे। उन्होंने वहां से अखबार उठाया और वापस जाने लगे तो हाईवे पर ही एमवी इंटरनेशनल स्कूल के पास उनकी बाइक को कुछ बदमाशों ने घर लिया। इसके बाद उन्होंने हॉकर पर तेजधार हथियार से कई हमले किए। इस हमले में देविंदर सिंह के पैर बुरी तरह घायल हुए हैं। बदमाशों ने उनके घुटनों पर वार किए थे। साथ ही उनकी कुछ उंगलियां भी काट दी हैं। इसके बाद बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

देविंदर सिंह कड़ाके की ठंड में तड़के हाईवे पर खून में लथपथ पड़े थे। उन्हें राहगीरों ने उठाया और पास के विजयपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देकर हॉकर को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। जब हॉकर के परिजनों को घटना का पता चला तो वे भी जीएमसी पहुंचे। वहां से वे घायल को पठानकोट के अमनदीप अस्पताल ले गए। फिलहाल घायल का पठानकोट में ही उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
उधर, मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमले के एक आरोपी को पकड़ा है। उसकी पहचान हाशम अली उर्फ बिल्ला निवासी पेखरी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस आरोपी के सहारे ही उसके अन्य साथियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

---
अखबार बांटकर पाल रहा था परिवार
पेखरी के निवासियों के अनुसार देविंदर सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों (12 साल का लड़का और 15 साल की एक लड़की) के साथ रहता है। अपने परिवार को पालने के लिए वह रोजाना सुबह अखबार बांटता है। साथ ही कुछ अन्य छोटे-मोटे काम भी करता है। घर में अकेला कमाने वाला होने के कारण देविंदर के परिजन बहुत परेशान हैं। घटना के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed