{"_id":"57a0a4014f1c1b5a7b2b9cc3","slug":"attack-on-education-minister-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में शिक्षा मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में शिक्षा मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 02 Aug 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
नईम अख्तर का घर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर हिंसा में अब मंत्रियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया गया है। रियासत के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर के पैतृक आवास पर सोमवार की रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। रोड एंड बिल्डिंग (आरएंडबी) डिपार्टमेंट के दफ्तर में भी पेट्रोल बम फेंका गया।
हालांकि दोनों घटनाओं में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारियों की ओर से मंत्रियों को निशाना बनाए जाने की घटना के बाद रियासत के सभी मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री के श्रीनगर के पैरेपोरा स्थित आवास पर बीती रात अज्ञात लोगों ने दो पेट्रोल बम फेंके। एक घर के परिसर में गिरा और दूसरा बाहर। इसमें आवास के मुख्य दरवाजे को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
नईम तथा उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। वे गुपकार रोड स्थित सरकारी आवास में थे। सूचना पाकर पुलिस बल ने मौके पर छानबीन की। आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
इसके साथ ही एसडीए कालोनी बेमिना में रोड एंड बिल्डिंग विभाग के दफ्तर पर भी हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों ही घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

मंत्रियों पर हमले की तीसरी घटना
Syed Naeem Akhtar
- फोटो : Sanjay Gupta
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि दो बम फेंके गए। एक घर के कपाउंड में गिरा और दूसरा बाहर। पड़ोसियों ने आकर आग बुझा दी। वे परिवार के साथ गुपकार रोड में रह रहे हैं। मकान में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं हैं। साथ ही घर पर भी कोई नहीं था।
शिक्षा मंत्री के आवास पर पेट्रोल बम हमला रियासत के मंत्रियों पर प्रदर्शनकारियों के हमले की तीसरी घटना है। सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान को प्रदर्शनकारियों ने टंगधार इलाके में घेर लिया था। उनके काफिले पर पथराव किया गया। किसी प्रकार सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षित निकाला।
इससे पहले राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला किया था। श्रीनगर से सुरक्षा बलों को भेजकर उनके काफिले को प्रदर्शनकारियों की भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला गया था।
महबूबा को भी होना पड़ा था गुस्से का शिकार
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भी रविवार को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। श्रीनगर के एक परीक्षा केंद्र में जब वे निरीक्षण करने गए तो अभिभावकों ने उनके समक्ष देश विरोधी नारेबाजी की थी। नेकां नेता इफ्तखार मिसगर को भी भीड़ ने जबरन घर से बाहर निकालकर देश विरोधी नारे लगवाए।
साथ ही नेकां से इस्तीफा देने और मौजूदा आंदोलन में शामिल होने की बात कहने को कहा। ज्ञात हो कि अलगाववादियों ने राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के बहिष्कार का आह्वान किया है।