फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   attack on army camp

कश्मीर हिंसा: सेना के कैंप और पुलिस चौकी पर हमला

Sun, 14 Aug 2016 10:48 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 14 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
attack on army camp
श्रीनगर में गश्त करते सुरक्षा बल के जवान - फोटो : PTI
कश्मीर में रविवार को भी हिंसा हुई। सेना के कैंप तथा पुलिस चौकी पर हमला किया गया। कई इलाकों में सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ। शोपियां में पुलिस पोस्ट पर हमला किया गया। हिंसक झड़पों में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही कई स्थानों पर पाक के झंडे लहराए गए। हुर्रियत के रेफ्रेंडम मार्च को भी सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने को लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। बडगाम के सोईबग में सेना के 2 राष्ट्रीय रायफल्स के कैंप पर भीड़ ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान छह लोग घायल हो गए। शोपियां जिले के कीगाम पुलिस चौकी पर 500 से अधिक लोगों ने हमला बोल दिया और पथराव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी के पुलवामा, बांदीपोरा, अनंतनाग, कुलगाम सहित कई इलाकों में पाक के झंडे लहराए गए। पाकिस्तान की आजादी का जश्न मनाया गया। अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी ने त्राल में रैली की। यहां भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

इसमें आसिया अंद्राबी को भी चोटें पहुंचीं हैं। अनंतनाग जिले के कोकरनाग थाना क्षेत्र के हिलर इलाके में 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने हिलर-कोकरनाग रास्ते को जाम कर दिया। यहां तैनात सुरक्षा बलों पर पथराव किया। 

बांदीपोरा में पाक का झंडा लहराने की कोश‌िश नाकाम

attack on army camp
राहगीर से पूछताछ करते जवान - फोटो : PTI
त्राल अवंतिपोरा के शरीफाबाद तथा नूर मस्जिद, बारामुला के आजादगंज, बांदीपोरा के नेसू, गुलशन आबाद व मात्रिगाम में भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया।

सोपोर के बोमई में उपद्रवियों ने रास्ता जाम कर पुलिस बल पर पथराव किया। पुलवामा जिले के मलंगपोरा इलाके में रेफ्रेंडम मार्च निकालने पर रोके जाने के बाद भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इसमें नौ लोग घायल हो गए।

बांदीपोरा के मुख्य चौराहे पर पाक का झंडा लहराने की कोशिश में लोगों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। यहां हाजिन, सुंबल तथा आरगम में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। उधर, पूरे श्रीनगर के अलावा अनंतनाग, अवंतिपोरा, गांदरबल, बारामुला, सोपोर तथा बांदीपोरा में कर्फ्यू जारी रहा। अन्य इलाकों में कड़ी पाबंदियां तथा धारा 144 जारी रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed