फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Baramulla news, Grenade attack on police post, siege of area intensifies search for attackers

बारामुलाः पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला, इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश तेज

Tue, 07 Jul 2020 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Baramulla news, Grenade attack on police post, siege of area intensifies search for attackers
भारतीय सेना - फोटो : फाइल

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने एक पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया और भाग निकले। हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब    
विज्ञापन


एसएसपी अब्दुल कयूम के अनुसार, अज्ञात आतंकियों ने डेलिना पुलिस पोस्ट पर सोमवार की शाम को ग्रेनेड फेंका परंतु वह बाहर ही फट गया। इस कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है तथा हमलावरों की तलाश की जा रही है। हमला किसने किया यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, ग्रेनेड और कारतूसों के साथ गिरफ्तार
नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोमवार को एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक ग्रेनेड व असाल्य राइफल के कारतूस मिले हैं। पकड़े गए व्यक्ति की शिनाख्त ताहिर अहमद खेश निवासी बडगाम के रूप में हुई है।

वह हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम लगभग 4.30 बजे एसओजी बारामुला और सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन की टीम नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध दिख रहे एक व्यक्ति को रोका गया, उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक ग्रेनेड, असाल्ट राइफल की दो मैगजीन व 25 कारतूस बरामद हुए। उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed