{"_id":"5a7e81c74f1c1bd34b8b7d32","slug":"attack-in-the-army-camp-the-ruckus-in-the-j-k-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की घुसपैठ कराने में रोहिंग्या मुसलमानों का हाथ? विधानसभा में लगे 'पाक जिंदाबाद' के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों की घुसपैठ कराने में रोहिंग्या मुसलमानों का हाथ? विधानसभा में लगे 'पाक जिंदाबाद' के नारे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
j&k
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर ने सुंजवान में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के हाथ होने का शक जताया है। कवींद्र गुप्ता ने शनिवार सुबह विधानसभा में कहा-हमले के आस-पास के इलाके में रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं। इस बात की आशंका है कि आतंकियों ने सेना के कैंप में दाखिल होने के लिए रोहिंग्याओं की मदद ली हो।
विज्ञापन
ये बात नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं को नागवार गुजरी और वे भड़क गए, साथ ही रोहिग्यों को बेकसूर होने का राग अलापने लगे। इसके बाद विधानसभा 15 मिनट के लिए स्थागित कर दी गई। गौरतलब है कि इस कैंप के कुछ दूर पर ही रोहिंग्यों की बस्ती है। बीजेपी नेताओं ने पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस के विधायक अकबर लोन ने विधानसभा भवन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि इसके पीछे मेरा निजी राय है मुझे नहीं लगता कि इस पर किसी को अपत्ति होनी चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही आगाह किया था कि आतंकी अफजल गुरु की पांचवीं बरसी पर आतंकी कोई बड़े आत्मघाती हमले को अंजाम दे सकते हैं। बावजूद इसके सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जिस दिन पाक द्वारा आतंकी घटनाएं न की जाती हो। उन्होंने कहा कि अगर पाक भारत के साथ बेहतर रिश्ते चाहता है तो उसे आतंकवाद को रोकने की जरूरत है वर्ना अंजाम बुरा हो सकता है। मुझे दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि अगर पाक ये सब बंद नहीं करेगा तो भारत भी इसका मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा।