{"_id":"650a0e16126c73722d0ad487","slug":"attack-case-bjp-leader-arrest-jammu-news-c-10-jam1006-206130-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 14 साल बाद पत्रकार पर हमले का मामला सुलझा, भाजपा नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 14 साल बाद पत्रकार पर हमले का मामला सुलझा, भाजपा नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिश्नाह पुलिस ने 14 साल पुराने मामले में भाजपा के ओबीसी मोर्चा इंचार्ज ब्रह्म ज्योत सत्ती को गिरफ्तार कर लिया है। सत्ती ने पत्रकार पर जानलेवा हमला किया था। पूछताछ में सत्ती ने बताया कि शहर के एक बड़े कारोबारी ने पत्रकार को मारने की सुपारी दी थी। मंगलवार को बिश्नाह पुलिस ने कारोबारी के आवास, ठिकाने और अन्य 8 जगहों पर छापा मारा।
बिश्नाह के एसएचओ बिक्रम शर्मा ने बताया कि पत्रकार गोविंद चौहान पर 2009 में घर के बाहर जानलेवा हमला हुआ था, तब बिश्नाह पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था। अब तक जांच चल रही थी। इस दौरान पता चला कि हमले में ब्रह्म ज्योत सत्ती का हाथ है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सत्ती ने बताया कि उसे 25 हजार रुपये मिले थे। पता चला है कि बिश्नाह पुलिस ने कारोबारी के घर, कार्यालय और अन्य जगहों पर छापा मारा। बिश्नाह थाना प्रभारी का कहना है कि सत्ती को गिरफ्तार किया गया है। कारोबारी जल्द पकड़ में आ जाएगा।