फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attachment of seven and a half hundred doctors and para medical staff canceled

JK Govt Order: साढ़े सात सौ डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की अटैचमेंट रद्द, मूल तैनाती स्थल पर जाएंगे

Sat, 30 Jul 2022 12:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 12:27 PM IST
सार

ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दृष्टि से यह आदेश जारी किया गया है। सूत्रों का कहना है कि लगभग 150 डॉक्टर व 600 पैरामेडिकल विभिन्न स्थानों पर अटैच हैं।

विज्ञापन
Attachment of seven and a half hundred doctors and para medical staff canceled
doctor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की अटैचमेंट को सरकार ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। अब इन्हें अपने वास्तविक तैनाती स्थान पर एक अगस्त तक जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश न मानने पर डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ का वेतन रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश खासकर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दृष्टि से यह आदेश जारी किया गया है। सूत्रों का कहना है कि लगभग 150 डॉक्टर व 600 पैरामेडिकल विभिन्न स्थानों पर अटैच हैं। दूरदराज के इलाकों में तैनात ऐसे डॉक्टर व पैरामेडिकल ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अटैचमेंट हासिल की है।
विज्ञापन


इससे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। सरकार के पास इस प्रकार की कई शिकायतें पहुंची हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार ने सभी अटैचमेंट रद्द करने का फैसला किया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत विभागाध्यक्षों (जिनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एडीएमओ और बीडीओ के साथ अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हैं) जिन्होंने अपने स्तर पर डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की अटैचमेंट की है, इन्हें रद्द कर दिया गया है।

एक अगस्त को संबंधित विभागों के प्रमुखों को अधिसूचना पर अमलीजामा पहनाने की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं। सभी डीडीओ को हिदायत दी गई है कि आदेश न मानने वालों को वेतन न जारी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed