फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   associated hospital

एसोसिएटेड अस्पतालों में बढ़ाई गई ओपीडी

विज्ञापन
associated hospital
जम्मू। जीएमसी समेत एसोसिएटेड अस्पतालों में मंगलवार को नई व्यवस्था में ओपीडी में 20 के बजाय 30 या इससे अधिक मरीजों को देखा गया। सुपर स्पेशियलिटी यूनिटों के ओपीडी दिन बढ़ने से भी मरीजों को कुछ राहत मिली है। इन यूनिटों में हफ्ते में कई दिन ओपीडी शुरू की गई है। ओपीडी के लिए मरीजों को फोन पर अप्वाइंटमेंट दी जा रही है।
विज्ञापन

एसोसिएटेड अस्पतालों में मंगलवार सुबह 10 बजे से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। इसमें ओपीडी के मुख्य गेट पर पहले मरीजों के पंजीकरण का ब्योरा लिया गया। इसके बाद मरीज और तीमारदार की थर्मल जांच के बाद उन्हें भीतर भेजा गया। ओपीडी में आए अन्य लोगों को अनुमति नहीं दी गई। अप्वाइंटमेंट वालों को ही प्राथमिकता दी जा रही है। एसोसिएटेड अस्पतालों में जीएमसी, सुपर स्पेशियलिटी, एसएमजीएस में संबंधित यूनिटों की ओपीडी में 30 मरीजों को देखा गया। तय शेड्यूल के मुताबिक जीएमसी के मेडिसिन परिसर में चेस्ट डिजीज की ओपीडी चली। इसके बाद यह ओपीडी वीरवार और शनिवार को होगी। चेस्ट डिजीज और साइकाइटरी अस्पताल कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहे हैं। सुपर स्पेशियलिटी की ओपीडी में सीटीवीएस, यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी की ओपीडी चली। इसके अलावा अन्य यूनिटों में भी ओपीडी जारी रही। ओपीडी में आने वाले मरीज और तीमारदार के लिए फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है। ओपीडी के लिए मरीज सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक संबंधित नंबरों पर अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में सतर्कता बढ़ाई गई
जम्मू। जीएमसी के आरथो विभाग में चार मरीजों के कोविड पाजिटिव होने के बाद एसोसिएटेड अस्पतालों में ओपीडी में अधिक सतर्कता बरती जा रही है। पाजिटिव मरीजों के बाद आरथो और सर्जरी विभाग के बीस डाक्टरों, 5 नर्सों और 4 मेडिकल असिस्टेंटों को क्वारंटीन किया गया है। ओपीडी में आने वाले हर मरीज को सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इसके अलावा आरथो और सर्जरी विभाग में अगर कुछ मरीजों को आपरेशन की तत्काल जरूरत नहीं है, तो उन्हें फ्रैक्चर वाले स्थान पर प्लास्टर चढ़ाया जा रहा है, ताकि आपरेशन के दौरान कोविड रिस्क से बचा जा सके। आरथो, सर्जरी और अन्य दूसरे ओपीडी यूनिटों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed