{"_id":"66cb8b147e80fad8cc03cad4","slug":"assembly-elections-40-companies-of-paramilitary-forces-reached-jammu-for-election-duty-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assembly Elections : चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की 40 कंपनियां जम्मू पहुंचीं, विशेष वाहनों से कश्मीर रवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Assembly Elections : चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की 40 कंपनियां जम्मू पहुंचीं, विशेष वाहनों से कश्मीर रवानगी
Mon, 26 Aug 2024 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:21 AM IST
सार
रविवार को सुबह रेलवे स्टेशन जम्मू पर सीआईएसएफ की दो कंपनियों का जिला पुलिस ने हार पहनाकर स्वागत किया। शाम तक विभिन्न सुरक्षाबलों की करीब 40 कंपनियां पहुंच चुकी थीं। इनमें आईटीबीपी, सीआईएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी शामिल हैं। जम्मू पहुंचने के बाद विशेष वाहनों से कंपनियों को कश्मीर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियां जम्मू पहुंचना शुरू हो गई हैं। रविवार को सुबह रेलवे स्टेशन जम्मू पर सीआईएसएफ की दो कंपनियों का जिला पुलिस ने हार पहनाकर स्वागत किया। शाम तक विभिन्न सुरक्षाबलों की करीब 40 कंपनियां पहुंच चुकी थीं। इनमें आईटीबीपी, सीआईएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी शामिल हैं। जम्मू पहुंचने के बाद विशेष वाहनों से कंपनियों को कश्मीर के लिए रवाना कर दिया गया। एसआरटीसी की बसों और ट्रकों में इन्हें भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चुनाव में करीब एक हजार कंपनियां तैनाती की जानी हैं। इनमें से 500 कंपनियां पहले से जम्मू कश्मीर में मौजूद हैं, जबकि 500 से 600 कंपनियां अतिरिक्त मंगवाई गई हैं। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होना है। कश्मीर में 24 सीटों के लिए पहले चरण में मतदान होना है। इन सीटों के लिए करीब 35 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, राजोरी-पुंछ, रियासी, कठुआ, उधमपुर और डोडा में भी सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू कर दी गई है। संवेदनशील और आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जा रहा है, ताकि चुनाव से पहले ही एक सुरक्षित माहौल बनाया जा सके। इन इलाकों में 9 जून के बाद से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं।
इन हमलों में न सिर्फ सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया, बल्कि आम नागरिकों और पर्यटकों पर भी हमले किए गए हैं। ऐसे में आशंका है कि आतंकी चुनाव में खलल डालने के लिए उम्मीदवारों को निशाना बना सकते हैं या फिर आम नागरिकों पर हमला कर उन्हें डरा धमका सकते हैं।