फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

विधानसभा चुनाव का राहत कार्यों पर असर पड़ना तय

Tue, 28 Oct 2014 01:49 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

कश्मीर में बाढ़ के बाद पैदा हुए हालात के बीच विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से राहत कार्यों पर असर पड़ना तय है। कश्मीर संभाग में जिला और संभागीय प्रशासन को अब दोहरी भूमिका निभानी पड़ रही है।

विज्ञापन


जिलाधीश स्तर के अधिकारी को जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ राहत कार्यों की समीक्षा का काम भी देखना पड़ रहा है। यह बात दीगर है कि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया से जुड़े अफसरों को आचार संहिता लागू होने के बावजूद राहत कार्यों में दखल नहीं देने की हिदायतें भी जारी की हैं।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित जिलों श्रीनगर, बडगाम, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग में राहत कार्यों की प्रक्रिया धीमी होने की शिकायतें जिला प्रशासन के पास पहुंचनी शुरू हो गई हैं। कश्मीर में सर्दी का मौसम शुरू होने की वजह से चुनाव आयोग ने पहले चरणों में मतदान कराने का शेडयूल जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ राहत का कार्य हो सकता है प्रभावित

assembly election in j&k

लिहाजा सभी जिलों का प्रशासनिक अमला चुनाव की तैयारियों में जुट गया हैं। आचार संहिता की वजह से राहत कार्यों के लिए सियासी दखलंदाजी बंद है। कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त रोहित कंसल का कहना है कि उन्होंने राहत कार्यों की समीक्षा और निगरानी के लिए बाकायदा विशेष सेल का गठन संभागीय स्तर पर किया है।

चुनाव की प्रक्रिया का राहत कार्यों पर असर नहीं पड़ने नहीं दिया जाएगा। जहां पर कुछ अधिक करने की जरूरत महसूस होगी चुनाव आयोग अथवा राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से इसकी इजाजत ली जाएगी।

नेकां के कश्मीर संभाग के अध्यक्ष और विधायक नसीर असलम वानी का कहना है कि उन्होंने सियासत को दूर रखते हुए इंसानी नजरिये से चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव स्थगित करने की मांग की थी।

श्रीनगर शहर के राजबाग, इखराज पोरा, जवाहर नगर, कुरसू आदि इलाकों में अब भी लोग बाढ़ के सदमे से उबर नहीं सके हैं। अब आचार संहिता लागू हो गई हैं, वह कुछ करेंगे तो आचार संहिता का उल्लंघन होगा। अब अवाम को उन सियासी दलों से हिसाब मांगना चाहिए जो जल्द राज्य विधानसभा चुनाव के हक में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed