फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

अपेक्षाएं पूरी न हों तो उठाकर फेंक देना: भाजपा

Tue, 28 Oct 2014 01:55 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि पार्टी रियासत में चुनाव पूर्व कोई गठबंधन नहीं करेगी। अकेले अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी सभी 87 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में सोमवार को बिश्नाह क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों के पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा कि जम्मू कश्मीर में पार्टी सरकार बनाने के लिए मिशन 44 प्लस का लक्ष्य रखकर चुनाव मैदान में उतर रही है। जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रत्याशियों के चयन में जिताऊ के साथ साथ इस बात का भी ख्याल रखा जाएगा कि उसकी छवि साफ सुथरी हो। हरियाणा तथा महाराष्ट्र में जीत से उत्साहित राय ने दावा किया कि पार्टी रियासत में 44 से अधिक सीटें पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली सरकार भाजपा ही बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य रियासत में लोकतंत्र को मजबूत करना तथा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना है। उन्होंने बलपूर्वक कहा कि पार्टी का घोषणापत्र बिल्कुल साफ है। पार्टी भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त तथा भूख मुक्त राज्य चाहती है। उन्होंने कहा कि रियासत की जनता को भाजपा को एक मौका देना चाहिए। यदि वह उनकी अपेक्षाओं पर खरा न उतरे तो उसे छह साल बाद उठाकर फेंक दे।

चुनाव अभियान और मैनेजमेंट कमेटी की घोषणा

assembly election in j&k

दूसरी ओर प्रदेश भाजपा ने सोमवार को राज्य चुनाव अभियान कमेटी और राज्य मैनेजमेंट कमेटी की घोषणा की। राज्य चुनाव अभियान कमेटी में डा. निर्मल सिंह-चेयरमैन, सत शर्मा (सीए)-सचिव के अलावा अशोक खजूरिया, केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, शमशेर सिंह मन्हास, सांसद थुपसटन छिवांग, मुश्ताक नूराबादी और हलीमा बेगम को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कमेटी को अंतिम रूप दिया गया।
 
इसके अलावा कमेटी में कर्नल उत्तम सिंह, रमेश अरोड़ा, विबोध गुप्ता, चंद्र मोहन शर्मा, कविंद्र गुप्ता, बाली भगत, राजीव जसरोटिया, प्रो. हरि ओम, फारूक खान, चौधरी लाल सिंह, सुनील सेठी, कुलदीप राज गुप्ता, मोती कौल, चरणजीत सिंह खालसा, चौधरी तालिब हुसेन, बंसी लाल भारती, ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, एस एस बिजराल, अरुण कुमार गुप्ता, शकीना बानो, रजनी सेठी, डा. निर्मल कमल, जी एम मीर, फयाज भट्ट और दोरजे मुटुप को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed