फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

सत्ता सुख भोग कर अब गठबंधन संस्कृति पर सवाल

Tue, 28 Oct 2014 12:29 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

नेशनल कांफ्रेंस रियासत सरकार की ओर से जनहित में किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जनादेश प्राप्त करने जाएगी। रियासत में मजबूत तथा स्थायी सरकार गठित करना उद्देश्य होगा। जनता को यह बताया जाएगा कि रियासत के लिए गठबंधन संस्कृति उपयुक्त नहीं है क्योंकि इसकी राह में बड़ी बाधाएं हैं।

विज्ञापन


सोमवार को जम्मू के शेर-ए-कश्मीर भवन में नेशनल कांफ्रेस (नेकां) की प्रांतीय चुनाव प्रचार अभियान कमेटी की हुई बैठक में चुनाव की रणनीति तैयार की गई। अधिकाधिक सीटों पर जीत हासिल करने तथा अपने दम पर सरकार बनाने का लक्ष्य तय किया गया।
विज्ञापन


बैठक में राणा ने कहा कि नेकां के हर कार्यकर्ता के जमीनी स्तर पर मेहनत करने का वक्त आ गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा करवाए गए जनहित कार्यों को लेकर जनता के बीच पार्टी के कार्यकर्ता जाएं तथा नेकां के लिए जनसमर्थन एकत्र करने में जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के कार्यों को जनता के बीच ले जाएगी पार्टी

assembly election in j&k

उन्होंने पार्टी कैडर की प्रशंसा करते हुए पार्टी से जुड़े युवाओं को उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डा. फारूख अब्दुल्ला तथा उमर अब्दुल्ला के हाथों को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने को कहा।

इस मौके पर राज्य के योजना व विकास मंत्री अजय सढोत्रा ने कहा कि वह नेकां की जीत के लिए कार्य करना आरंभ कर दें। नेकां की उपलब्धियों में पंचायत चुनावों का भी इस बैठक में उल्लेख करते कहा कि सूचना के अधिकार तथा पब्लिक सर्विसेज गारंटी एक्ट को लागू करने के अलावा नेकां ने हिमायत तथा उड़ान जैसे प्रोग्राम को युवाओं के बीच लाकर उनकी कार्यकुशलता को बढ़ाने का काम किया है।

इस मौके पर वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह सलाथिया ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावी दंगल में जी जान से लगने का आह्वान किया। सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी, मलिक अब्दुल गनी, ठाकुर रछपाल सिंह, रतनलाल गुप्ता, खालिद नजीब सोहरावर्दी एवं कश्मीरा सिंह ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed