एक क्लिक से जानिए चुनावों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह में चुनाव तैयारियां जोरों पर
लेह। विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान हेतु लेह में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। उपायुक्त सिरमनदीप सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में लद्दाख को कवर किया जाएगा जिसमें लेह, नूबरा, जंसकार और कारगिल शामिल है। लेह जिले का नोटिफिकेशन 28 अक्तूबर को जारी हो जाएगा।
नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 5 नवंबर होगी जबकि नामांकन पत्रों की जांच 7 नवंबर को की जाएगी। नामांकन पत्र 10 नवंबर तक वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 25 नवंबर को होंगे। डीसी ने कहा कि चुनावों से संबंधित शिकायतों और उनके समाधान हेतु टाल फ्री नंबर भी मुहैया करवाए जाएंगे।
गांदरबल में नोडल अधिकारियों की बैठक
चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला चुनाव अधिकारी एस हफीज ने सोमवार को नोडल अफिसरों की बैठक ली। इस मौके पर सिस्टमेटिक वोटर्स एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (एसवीईईपी) फेस 2 के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
डीईओ ने चुनाव आचार संहिता को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन होना चाहिए।
बारामूला में चुनावी तैयारियों पर बैठक
बारामूला। पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चुनावों को करवाने के लिए जिला चुनाव अधिकारी डा. फारूक अहमद लोन ने बूथ लेबल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अगले दो दिनों तक सभी बीएलओ को मतदाता सूची दे दी जाए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि इन्हें उपयुक्त स्थान पर ही स्थापित किया गया है।
उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से भी बैठक की और उन्हें चुनाव आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा। इसके साथ ही चुनावी खर्च पर भी चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा।
चुनावों से पहले अधिकारी नहीं छोड़ेंगे स्टेशन
जिला चुनाव अधिकारी डा. शाह फैसल ने अधिकारियों को जिले के सभी चुनाव कें द्रों की जांच करने के निर्देश दिए ताकि चुनाव से पहले वहां पर सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव संपन्न नहीं हो जाता कोई भी अधिकारी अपने स्टेशन नहीं छोड़ेगा।
अधिकारियों को राजनीतिक पार्टियों का पक्ष लेने या पक्षपात करने से परहेज करने को कहा गया। बैठक में ईवीएम, पोलिंग स्टेशनों और अन्य चुनाव संबंधी बातों पर चर्चा की गई।
चुनाव आचार संहिता पर आज बैठक
राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में चुनाव आचार संहिता लागू करने के लिए जिला अधिकारियों की बैठक 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे महिला कालेज गांधी नगर में आयोजित की गई है।