{"_id":"5f659e948ebc3eb7356e9351","slug":"asrar-wani-of-kashmir-secured-third-place-in-dubai-world-racing-championship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के असरार ने दुबई वर्ल्ड रेसिंग चैंपियनशिप में गाड़े फतेह के झंडे, हासिल किया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के असरार ने दुबई वर्ल्ड रेसिंग चैंपियनशिप में गाड़े फतेह के झंडे, हासिल किया तीसरा स्थान
Sat, 19 Sep 2020 11:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
असरार वानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के सोनवार इलाके के रहने वाले असरार वानी ने दुबई कार्टड्रोम एंडुरेंस चैंपियनशिप में कश्मीर के साथ-साथ भारत का भी नाम रोशन किया। वह इस वर्ल्ड रेसिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाले भारतीय दल के कप्तान थे और उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया।
इससे पहले करीब 12 वर्ष पूर्व भारतीय दल ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया गया था। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम दुबई में हुई इस चैंपियनशिप में पूरे विश्व से 32 प्रतियोगियों ने भाग लिया और इनमें से भारतीय दल के असरार वानी ने तीसरा स्थान हासिल किया गया।
दुबई कार्टड्रोम एंडुरेंस चैंपियनशिप दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित चार स्ट्रोक कार्टिंग इवेंट है। इस चैंपियनशिप के साल भर 4 राउंड आयोजित किए जाते हैं। दुबई से फोन पर बात करते हुए असरार ने बताया कि यह उनके लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा है।
विज्ञापन
पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने पर उन्हें काफी खुशी है। असरार ने कहा कि भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल करना गर्व की बात है।

गौरतलब है कि असरार कश्मीर के पहले ऑफ.रोड क्लब कश्मीर के भी सदस्य हैं। क्लब के संस्थापक अली साजिद ने कहा कि असरार के इस प्रदर्शन को लेकर वह काफी खुश हैं। उन्होंने हम सबका ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है।