{"_id":"67d88186391bea7eb80f095d","slug":"asp-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-105489-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की
Tue, 18 Mar 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घगवाल। एडिशनल एसपी गारू राम भारद्वाज ने पुलिस टीम के साथ घगवाल बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों की समस्याओं को सुना और प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का भरोसा दिया।
एडिशनल एसपी ने कहा कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। सुरक्षा के लिए अपनी दुकानों, प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं। उन्होंने दुकानदारों को पुलिस की ओर से सुरक्षा का माहौल प्रदान करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी भी समय किसी भी प्रकार की समस्या व शिकायत पुलिस से कर सकता है, इसका समाधान कराया जाएगा। साथ ही दुकानदार वर्ग से अपनी-अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने को कहा। वहीं संदिग्ध व्यक्ति आदि के दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करने को कहा। उन्होंने पुलिस थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों को कहा कि वह अपने क्षेत्र में दुकानदारों के साथ सहयोग करें। इस अवसर पर घगवाल थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।