फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ASI of Punjab Police who went to raid was taken hostage by villagers in Kathua

कैद में खाकी: छापेमारी करने पहुंची पंजाब पुलिस के एएसआई को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 10 Sep 2023 08:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 10 Sep 2023 08:13 PM IST
सार

पठानकोट पुलिस के एएसआई सहित तीन कर्मचारियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान किसी तरह दो कर्मचारी भागने में सफल रहे, लेकिन एएसआई को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।

विज्ञापन
ASI of Punjab Police who went to raid was taken hostage by villagers in Kathua
पुलिस को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कठुआ जिले के सांझी तरफ गांव में रविवार सुबह छापेमारी करने पहुंची पंजाब की पठानकोट पुलिस के एएसआई सहित तीन कर्मचारियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान किसी तरह दो कर्मचारी भागने में सफल रहे, लेकिन एएसआई को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। 

विज्ञापन


बंधक बनाए गए एएसआई को साढ़े तीन घंटे बाद सुबह सात बजे के करीब पठानकोट और नगरी पुलिस ने मुक्त करवाया। वहीं, ग्रामीणों ने पठानकोट पुलिस के कर्मचारियों पर मारपीट करने, महिलाओं से बदसलूकी, घर में बिना वारंट तलाशी और हाथापाई करने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल की कोठी जाकर पठानकोट पुलिस के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग रखी। इसके बाद लोग थाना कठुआ पहुंचे और थाना प्रभारी सुधीर सडौत्रा को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, कठुआ पुलिस ने पठानकोट पुलिस से रिपोर्ट मांगी है और मामले की जांच पूरी होने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं
गांव सांझी तरफ की रहने वाली महिला स्वर्णा देवी ने बताया कि वह सो रहे थे। इसी दौरान सुबह साढ़े तीन बजे के करीब किसी ने उनका दरवाजा खटखटकाया। उन्होंने दरवाजा खोला तो पुलिस सामने थी। महिला ने बताया कि घर में उनका छोटा बेटा और बाकी परिवार की महिलाएं थी। पुलिस वालों ने उन्हें बताया कि वह थाना नरोट जैमल सिंह से आए हैं। महिला ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों ने पहले पानी मांगा और फिर घर में तलाशी लेनी शुरु कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे कारण पूछा तो नहीं बताया। बेटे ने उन्हें ऐसा करने पर विरोध जताया तो कर्मचारियों ने उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की। लोग इकट्ठा हुए देख पुलिस कर्मियों ने भागने का प्रयास किया। दो कर्मी भाग गए, लेकिन एक को हमने पकड़ लिया।

लाठी, मोबाइल और पगड़ी छोड़ भागे पुलिस जवान
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस कर्मचारी अपने मोबाइल, टॉर्च, लाठी और पगड़ी छोड़ भाग खड़े हुए। स्वर्णा ने बताया कि एएसआई को पकड़ने के तुरंत बाद पीसीआर को फोन कर जानकारी दी थी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। सुबह 6 बजे पठानकोट से बस भर कर कमांडो पुलिस वहां पहुंच गई। इसके बाद पहुंची नगरी पुलिस बंधक बनाए गए एएसआई को छुड़ाकर ले गई। लोगों ने कहा कि पठानकोट पुलिस के कर्मचारियों ने उनसे मारपीट की और घर में सारा सामान बिखेर दिया। आरोप लगाया कि पठानकोट पुलिस के कर्मचारियों ने उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। उन्होंने कहा कि उनका घर खेत में है, जिससे वह डर गए थे।


कठुआ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर सडौत्रा पंजाब पुलिस के कर्मचारी यहां क्या करने आए थे, यह वही बता सकते हैं। फिल्हाल रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, लोगों की शिकायत के आधार पर जांच शुरु कर दी है। पुलिस कर्मचारी को पठानकोट पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed