फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Artillery gunners showed how they gave a befitting reply to Pakistan's ceasefire violation

'गोली पाक ने चलाई थी, धमाका हमने किया': आर्टिलरी गनर्स ने दिखाया...कैसे सीजफायर उल्लंघन का दिया करारा जवाब

Tue, 20 May 2025 12:14 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 20 May 2025 12:14 PM IST
सार

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया, सटीक गोलीबारी से दुश्मन की चौकियों और आतंकी ढांचे को नष्ट किया।

विज्ञापन
Artillery gunners showed how they gave a befitting reply to Pakistan's ceasefire violation
अखनूर सेक्टर में प्रदर्शन करते सेना के जवान। - फोटो : एजेंसी

विस्तार

भारतीय सेना के आर्टिलरी गनर्स ने सोमवार को दिखाया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान करारा जवाब दिया। भारतीय सेना के एक जवान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादियों का समर्थन करने वाली चौकियों को निशाना बनाना और उन्हें बेअसर करना था। उनकी गोलीबारी इतनी सटीक थी कि दुश्मन को भारी नुकसान हुआ। 

विज्ञापन

Artillery gunners showed how they gave a befitting reply to Pakistan's ceasefire violation
अखनूर सेक्टर में प्रदर्शन करते सेना के जवान। - फोटो : एजेंसी

दुश्मन की अग्रिम चौकियों को सटीक रूप से निशाना बनाना था
एक अन्य सैनिक ने भी यही भावना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका काम दुश्मन की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाना था, जो आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे और घुसपैठ का समर्थन कर रही थीं, और उन्हें सटीक रूप से बेअसर करना था। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारा काम बहुत स्पष्ट था। हमें दुश्मन की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाना था, जो आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे और घुसपैठ का समर्थन कर रही थीं, और उन्हें सटीक रूप से बेअसर करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Artillery gunners showed how they gave a befitting reply to Pakistan's ceasefire violation
अखनूर सेक्टर में प्रदर्शन करते सेना के जवान। - फोटो : एजेंसी

गोली उन्होंने चलाई थी, धमाका हमने किया
भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सोच-समझकर मिशन केंद्रित अभियान था। इसका उद्देश्य दुश्मन के आतंकी ढांचे और घुसपैठ में मदद करने वाली चौकियों को नष्ट करना था। सोमवार को जम्मू में प्रेसवार्ता के दौरान सेना के एक मेजर रैंक के अधिकारी ने कहा कि गोली उन्होंने चलाई थी, पर धमाका हमने किया।

भारतीय सेना ने अत्याधुनिक रडार सिस्टम और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल किया। सैनिकों का जज्वा चर्म पर था। पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी के बावजूद भारतीय सेना ने सुनिश्चित किया कि उसकी ओर से कोई हताहत न हो। मेजर ने कहा, जब दुश्मन ने हमारे नागरिक क्षेत्रों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना शुरू किया, तो हमने तय कर लिया कि अगर वे हमारे गांव पर गोले दागेंगे, तो हम उनकी चौकियों को भी नष्ट कर देंगे। हमारा हर गोला उनके लिए जवाब था।

विज्ञापन

Artillery gunners showed how they gave a befitting reply to Pakistan's ceasefire violation
अखनूर सेक्टर में प्रदर्शन करते सेना के जवान। - फोटो : एजेंसी

पाकिस्तान के छेड़े गए छद्म युद्ध का जवाब देंने को बाध्य हुई सेना
सैन्य अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तान के छेड़े गए छद्म युद्ध ने भारत को उचित तरीके से जवाब देने के लिए मजबूर किया। नियंत्रण रेखा पर जवान और मशीनें पूरी तरह से तैयार हैं। पीर पंजाल रेंज के दक्षिण में दुश्मन की हरकतों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। हम चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर हैं और सीमा पर हर हरकत पर नजर रख रहे हैं।

संबंधित वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed