फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Article 370 abrogation anniverssary: lg manoj sinha said era of violence over now there are no strikes

Article 370 Abrogation Anniversary: एलजी मनोज सिन्हा बोले- सड़कों पर हिंसा का युग खत्म, अब हड़तालें नहीं होती

Sat, 05 Aug 2023 11:45 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 11:45 AM IST
सार

एलजी ने कहा कि हिंसा का समर्थन करने वालों को उनके कामों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। सरकार किसी भी स्तर पर निर्दोष नागरिकों को कोई नुकसान बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
Article 370 abrogation anniverssary: lg manoj sinha said era of violence over now there are no strikes
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर में सड़कों पर हिंसा का युग समाप्त हो गया है। सड़कें अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके कारण लोग देर शाम तक घर लौट सकते हैं। पहले हड़तालों और सड़कों पर हिंसा के कारण लोगों की जान हमेशा जोखिम में रहती थी। वह हंदवाड़ा में एक बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


एलजी ने कहा कि हिंसा का समर्थन करने वालों को उनके कामों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। सरकार किसी भी स्तर पर निर्दोष नागरिकों को कोई नुकसान बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कश्मीर के लोगों से शांतिपूर्ण तरीकों से अपने मतभेदों को सुलझाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने घाटी में जारी खेल जारी गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रसन्नता जताई, खुलासा किया कि कश्मीर अब देश में सबसे ज्यादा खेल बजट उपलब्ध कराने वाल प्रदेश है। यह अपने नागरिकों के लिए एक स्वस्थ और अधिक सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा

सिन्हा ने बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम के विभिन्न खेल आयोजनों का केंद्र बनने की उम्मीद जताई है। कहा, इससे युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा। यह प्रगति और शांति के प्रतीक के रूप में भी खड़ा है, जो घाटी में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed