फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arret drug pedler in vijaypur

Jammu News: दो नशा तस्कर चिट्टे व नकदी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
arret drug pedler in vijaypur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विजयपुर। क्षेत्र के राया मोड़ में मंगलवार को एएसपी सुरिंदर चौधरी की मौजूदगी में एसडीपीओ प्रियंका कुमारी, एसएचओ त्रिभवन खजूरिया और पुलिस टीम ने दो नशा तस्करों को 22 ग्राम हेरोइन और 25 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली विशेष सूचना के तहत राया मोड़ जिमिंदारा ढाबा के नजदीक से नशा तस्करों को राया मोड़ से दो लोगों को 22 ग्राम चिट्टे और 25 हजार रुपये राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एएसपी सुरिंदर चौधरी, विजयपुर एसडीपीओ प्रियंका कुमारी, थाना प्रभारी त्रिभवन खजूरिया व अन्य पुलिस टीम द्वारा राया मोड़ के जमींदार ढाबा के पास नाका के दौरान दो लोगों की जांच की गई, जिनके कब्जे से 22 ग्राम हीरोइन और 25 हजार के करीब नकद राशि बरामद की गई । दोनों की पहचान मुश्ताक अली उर्फ काका निवासी सरोर बाड़ी ब्राह्मण और मोहमद आरिफ उर्फ बिल्ला निवासी रामकोट कठुआ के रूप में हुई है। एसएसपी बेनाम तोश ने कहा कि इस गिरफ्तारी को नार्को आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में एक बड़ी पकड़ है। नशा तस्कर पाकिस्तान से आई हेरोइन की पंजाब से तस्करी करते थे और जम्मू के मढ़ीन, हीरानगर, कठुआ, सांबा, सरोर, बिश्नाह, आरएसपुरा और कई अन्य क्षेत्रों के युवाओं को इसकी आपूर्ति करते थे। इस संबंध में पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed