फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest theft in samba

Jammu News: पुलिस ने 6 चोर किए गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
arrest theft in samba
खरीदारों को भी किया जाएगा गिरफ्तार: एसएसपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने चोरी की वारदातों को सुलझाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। एसएसपी बेनाम तोश के निर्देश पर चोरों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने चोरी की संपत्ति के छह खरीदारों को गिरफ्तार किया है, व चोरी के दो और मामलों को सुलझाया है। इसमें लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के 24 तोले स्वर्ण और चांदी के आभूषण सहित चोरी की संपत्ति लगभग 35000/- रुपये मूल्य के मोबाइल और 11, 860रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने कहा कि चोरी की संपत्ति को को खरीदने वालों को भी पुलिस नहीं बख्शेगी। यह भी कानून के तहत एक अपराध है, जिसमें तीन साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। इस प्रकार चोरी की संपत्ति को खरीदने वालों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा और गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि 13 चोर और चोरी की संपत्ति के साथ दो खरीदारों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के छह 06 मामलों को सुलझा लिया गया है। चोरों के खिलाफ सघन अभियान शुरू करने के एक सप्ताह के भीतर ही पुलिस द्वारा लाखों की चोरी की संपत्ति बरामद कर ली गई है। चोरी की संपत्ति के तीन 03 चोरों, खरीदारों को थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा सुनील शर्मा और एसडीपीओ राहुल नगर द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन चोर जो चोरी की संपत्ति के खरीदार हैं, को थाना प्रभारी सांबा दीपक जसरोटिया और डीएसपी मुख्यालय मोहम्मद उस्मान की देखरेख में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. मकबूल निवासी कासिम नगर बाहु फोर्ट, जम्मू अब शिव नगर विजयपुर रह रहा है, राकेश कुमार शर्मा निवासी लड्डू पावर हाउस उधमपुर जो अब शिव नगर विजयपुर, राम कुमार निवासी कोडी कंथन तहसील अरनास जिला रियासी, अशोक कुमार उर्फ अक्षय शर्मा निवासी कंथन गोसल तहसील अरनास जिला रियासी, रोमेश कुमार निवासी देदुतपुरा तहसील महेशपुरा जिला बहराइच (यूपी) अब तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा और प्रदीप उर्फ राजू निवासी सांबा तहसील और जिला सांबा को गिरफ्तार किया गया है। उक्त चोरी के मामलों में अतिरिक्त एसपी सुरिंद्र चौधरी जांच की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed