फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA arrested Jaish terrorist in Kupwara

Jammu Kashmir: जी20 बैठक से ठीक पहले NIA ने कुपवाड़ा में जैश आतंकी को किया गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 01:43 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 22 May 2023 01:43 PM IST
सार

एनआईए ने कुपवाड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य को आतंकी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान कुपवाड़ा निवासी मोहम्मद उबैद मलिक के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
NIA arrested Jaish terrorist in Kupwara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जी20 बैठक से ठीक पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कुपवाड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य को आतंकी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान कुपवाड़ा निवासी मोहम्मद उबैद मलिक के रूप में हुई है। वह लगातार पाकिस्तान में बैठे जैश के कमांडर को सेना व अन्य सुरक्षाबलों की आवाजाही के बारे में सूचनाएं दे रहा था। उसके कब्जे से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में उसकी संलिप्तता को दर्शाने वाले कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के माध्यम से भारत को अस्थिर करने के लिए सीमा पार स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा रची जा रही साजिशों के खिलाफ कार्रवाई के बीच यह कार्रवाई की गई। जांच एजेंसी ने पाकिस्तान में बैठे कमांडरों के निर्देश पर विभिन्न आतंकी संगठनों के कैडर और भूमिगत कार्यकर्ताओं द्वारा रची गई साजिशों का पता लगाने के लिए पिछले साल 21 जून को आतंकी साजिश का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसमें नशीले पदार्थों, नकदी, हथियारों, इम्प्रोवाइज्ड एक्प्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की बड़ी खेपों का संग्रह और वितरण शामिल है। इसमें रिमोट कंट्रोल से चलने वाले स्टिकी/चुंबकीय बम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि आईईडी और विस्फोटक अक्सर ड्रोन का उपयोग करके सीमा पार से पहुंचाए जाते हैं और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए स्थानीय स्तर पर भी एकत्र किए जाते हैं। हमलों में मुख्य रूप से अल्पसंख्यकों और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाया जाता है।


शाति और सद्भाव बिगाड़ने की साजिश
एनआईए ने कहा कि शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के उद्देश्य से इस तरह की साजिशें भौतिक व वर्चुएल दोनों तरीकों से रची जा रही हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed