फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

घगवाल से लापता युवती अरनिया से बरामद

विज्ञापन
arrest
घगवाल। पुलिस ने माता-पिता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय युवती को अरनिया के गांव सालेहड से बरामद कर लिया। एसएसपी के अनुसार 26 फरवरी को माता-पिता से झगड़ा होने के बाद युवती लड़की स्कूल के लिए घर से निकली थी। जब वह नहीं लौटी तो मां ने सूचना एसएसपी को दी।
विज्ञापन

इस पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय वर्मा ने पुलिस के साथ सालेहड गांव से युवती को बरामद कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल बंद होने के बाद बाड़ी ब्राह्मण के पास गई थी, लेकिन उसके पास न घर लौटने के लिए संसाधन थे और न ही उसे रास्ता पता था। बाड़ी ब्राह्मणा में वह जम्मू के अरनिया के सालेहड की एक महिला के संपर्क में आई, जो उसे साथ ले गई। उसकी काउंसिलिंग के बाद अभिभावकों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

नाबालिग लड़की बरामद, परिजनों को सौंपी
सांबा। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता से मिलाया। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बाड़ी ब्राह्मणा थाने में दर्ज कराई गई थी।
एसएसपी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा थाने में एक नाबालिग के लापता होने की रिपोर्र्ट उसकी मां दर्ज कराई थी। मां ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी 23 फरवरी को लापता हो गई। तमाम कोशिशें के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लड़की की तलाशी शुरू की गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की पीएसआई दीपिका जलोत्रा के साथ तीन दिन के अंदर नाबालिग का पता लगा लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed