फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Zahid chief spokesman of Jamaat e Islami arrested under PSA in Pulwama jammu kashmir

पुलवामाः जमात-ए-इस्लामी के मुख्य प्रवक्ता रहे जाहिद पर लगा पीएसए, इस आरोप में गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2020 09:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Zahid chief spokesman of Jamaat e Islami arrested under PSA in Pulwama jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जमात-ए-इस्लामी के मुख्य प्रवक्ता रहे एडवोकेट जाहिद अली को पुलिस ने शुक्रवार को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत नामजद कर हिरासत में ले लिया। उसे श्रीनगर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान
विज्ञापन


पुलिस ने अपने डोजियर में उल्लेख किया है कि अली ने आम जनता को उकसाया और भारत विरोधी नारे लगवाए। लोगों को सुरक्षाबलों और पुलिस की तैनाती पर पथराव के लिए भी भड़काया। इससे पहले अली को 22 मार्च 2019 को उस समय हिरासत में लिया गया था जब गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में विध्वंसक और आतंकी गतिविधियों के लिए इस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अदालत के निर्देश पर 11 अप्रैल 2020 को उसे रिहा किया गया था। परिवार के मुताबिक अली को पुलिस ने 30 जून को उनके निवास नेहामा (पुलवामा) से हिरासत में लिया था। इसके बाद पीएसए लगाया। 

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed