फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

दो युवकों को टक्कर मार भागा कार सवार गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
जम्मू। अखनूर रोड पर रैश ड्राइविंग कर दो युवकों को कुचलने वाले कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। उसकी पहचान विपुल भसीन निवासी राजपुरा मंगोत्रिया के रूप में हुई है। उसकी स्विफ्ट कार नंबर जेके02बीडी 6333 को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

27 सितंबर को अखनूर रोड पर स्थित कमला पैलेस के पास स्कूटी सवार दो युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी थी। घायल दोनों युवकों को लोगों ने जीएमसी पहुंचाया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान राहुल कुमार निवासी तालाब तिल्लो और घायल की पहचान रितिक जमवाल के रूप में हुई है। स्कूटी रितिक चला रहा था। हादसे के बाद कार सवार भाग निकला था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर शहर के सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार को एक कार बीच सड़क पलट गई। इसमें रामबन के रहने वाले छह लोग घायल हो गए। जिनको जीएमसी में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग जम्मू में किसी काम से आए थे। घायलों में सज्जाद अहमद, डीडू राम, रमेश, चैन सिंह, जसवीर सिंह और धन्नी राम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने हेरोइन के साथ तीन युवकों को पकड़ा है। इनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सिद्धड़ा पुल पर दो वाहनों को तलाशी के लिए रोका। इनके पास से 280 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। बडगाम के रहने वाले शब्बीर अहमद भट्ट, नानक नगर के विनोद डोगरा और सैनिक कालोनी के अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों वाहनों सीएच04जे 0174 और जेके02बीएल 8864 को भी जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जहर निगलने से मौत
जम्मू। जहर निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मदन लाल उधमपुर के ओमारा मोड़ का रहने वाला था। मदन ने अपने ही घर में जहर निगल लिया। इसके बाद उसे जीएमसी लाया गया। यहां कुछ देर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed